Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले से श्रद्धालु श्री राम लला के दर्शन के लिए हुए रवाना ..

Published

on

विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों ने बस को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना ,

सभी ने श्री राम लला दर्शन योजना के तहत इस यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री साय एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को धन्यवाद दिया ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में आज श्री राम लला दर्शन के लिए जिले के विभिन्न श्रद्धालु रवाना हुए। श्री राम लला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर जंक्सन के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेन आज जिले के श्रद्धालुओं सहित प्रशासन द्वारा निर्धारित एस्कार्ट ऑफिसर को लेकर रवाना हुई। इस अवसर पर आज सुबह 7 बजे तहसील कार्यालय सक्ती से विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों की उपस्थिति में राम लला दर्शन यात्रा टीम को रवाना किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार मनमोहन सिंह, रामनरेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

श्री राम लला के दर्शन के लिए जिले से रवाना होते समय सभी श्रद्धालु भारी उत्साहित और खुश दिखे। सभी ने श्री राम लला दर्शन योजना के तहत इस यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि छतीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां की जनता को सरकारी खर्च पर श्री राम लला का दर्शन कराया जा रहा है। श्री राम लला दर्शन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़ से अयोध्या ले जाने के साथ वहां ठहरने, मंदिर दर्शन कराने के साथ नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य, सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भेजे जा रहे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा20 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा20 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending