Connect with us

खबर सक्ती ...

तुष्टिकरण कांग्रेस के डीएनए में – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ..

Published

on


प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस 60 साल से गरीबी हटाओ का नारा देकर राज करती रही और कांग्रेस के नेता अपनी तिजौरी भरते रहे ..


सक्ती, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आने पर कहा कि तुष्टिकरण कांग्रेस के डीएनए में है। गरीबी हटाओ का नारा देकर कांग्रेस के लोग अपनी तिजौरी भरते रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सक्ती के ग्राम जेठा में सभा में भूपेश सरकार को भी निशाने पर लिया, और कहा कि पिछले सरकार ने मेरे एक भी काम पूरे नहीं करने दिए। अब विष्णुदेव साय की सरकार आ गई है, तेजी से काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप ही मोदी का परिवार है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के लिए हमारी नीति सही है और हमारी नीयत भी सही है।

उन्होंने मंच पर बैठे रामनामी संप्रदाय के आचार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि संप्रदाय के आचार्यों का उन्हें आशीर्वाद मिला है। रामनामी संप्रदाय के आचार्यों ने डेढ़ सौ साल पहले ही बता दिया था कि रामलला का प्राण- प्रतिष्ठा समारोह कब होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग हम पर तंज कसते थे कि मंदिर बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। हमने तारीख और समय भी बताया। आमंत्रित भी किया मगर कांग्रेस के नेताओं ने अहंकार में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 60 साल से गरीबी हटाओ का नारा देकर राज करती रही और कांग्रेस के नेता अपनी तिजौरी भरते रहे। हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

पीएम ने कहा कि गरीबी कल्याण के लिए हमारी नीति सही है और हमारी नीयत भी सही है। हमारा दस साल का ट्रेक रिकॉर्ड है जो कहते हैं उसे करते हैं। हम हर चुनौती को चुनौती देते हैं और उसे पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेजी से काम हो रहे हैं। दो साल का बकाया बोनस दिया गया। 45 हजार करोड़ रुपये धान के किसानों को भुगतान किया गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खेती में लागत कम होने वाली है। ड्रोन के माध्यम से आधुनिक खेती में लागत कम होगी। पीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महतारी वंदन योजना शुरू किया है जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे माताओं- बहनों को सीधी मदद पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि देश के 3 करोड़ दीदीयों को लखपति बनाने का लक्ष्य है।

मोदी ने कहा कि जांजगीर जिले में भी तीन लाख महिलाओं को उज्जवला गैस के कनेक्शन दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा अंबेडकर के संविधान को नकाराने का काम कर रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..10 घंटे ago

🩸 प्रफुल्ल देशमुख की पहल से दो मरीजों को मिला जीवनदान, दो रक्तवीरों ने किया आपातकालीन रक्तदान ..

खरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रक्तदान अभियान से जुड़े प्रफुल्ल देशमुख के सतत प्रयासों से शुक्रवार को दो जरूरतमंद मरीजों को...

खबर कोरबा10 घंटे ago

2 अगस्त से शुरू होगा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’, प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे हजारों युवा – सतीश प्रकाश सिंह ..

‘माय भारत युवा कार्यक्रम’ के तहत जिला स्तरीय आयोजन ईवीपीजी कॉलेज कोरबा में, युवाओं को दिलाई जाएगी ‘नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत’...

खबर सूरजपुर ..11 घंटे ago

चौपाटी में स्थायी गुमटी पर बवाल: ठेला व्यवसायियों ने कलेक्टर, नपा अध्यक्ष व सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग ..

वर्षों से अस्थायी ठेलों से कारोबार करने वाले व्यापारियों ने कहा—नगर पालिका की उदासीनता से बिगड़ रही शहर की व्यवस्था,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

अवैध प्रवासियों की संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को दें सूचना : सक्ती पुलिस 24×7 टोल फ्री नंबर व कंट्रोल रूम पर दे सकते हैं सूचना, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय ..

सक्ती, जिले में कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

PHE के 1.60 करोड़ के तीन टेंडरों पर सवाल, मिलीभगत के आरोप; कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग ..

PHE टेंडर प्रक्रिया विवादों में, कम दर वाले ठेकेदार अपात्र, चयनित फर्म पर नियमों की अनदेखी के आरोप .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 में पात्र व अपात्र परिवारों की सूची पर दावा-आपत्ति 10 अगस्त तक आमंत्रित ..

सक्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 में सर्वेक्षित परिवारों का ग्राम पंचायतों द्वारा आयोजित विशेष ग्रामसभा से अनुमोदन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

प्रकृति, आस्था और इतिहास का अद्भुत संगम है दमउदहरा, बारिश में निखरती है सक्ती की पर्यटन धरोहर ..

दमउदहरा की ओर बढ़ रहा पर्यटकों का रुझान, जिला प्रशासन ने सुरक्षा नियमों के पालन की की अपील .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई ..

दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना, 7 दिन में सभी दस्तावेज अपडेट करने के दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण, एकता वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर किया...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending