खबर जांजगीर-चांपा ..
कक्षा 10 वीं में जागृति प्रजापति ने 97.17 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश 10 वां स्थान किया प्राप्त ..

सभी विद्यार्थियों की सफलता पर कलेक्टर ने दी बधाई व शुभकामनाएं ..
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दोपहर 12.30 कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जांजगीर-चांपा के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 10 वीं में जागृति प्रजापति ने 97.17 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश 10 वां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरन्वित किया। जागृति प्रजापति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल अकलतरा की छात्र हैं।
कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के जागृति प्रजापति की इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी सफल छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि आपकी सफलता दूसरे विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं एवं परीक्षा का परिणाम जो भी आया हो बच्चे उस परिणाम को लेकर किसी भी प्रकार का तनाव न महसूस करें व इसे सहज ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि वे यह देखे की कहां कमी रह गई है तथा लगन व मेहनत के साथ पुनः प्रयास करें सफलता अवश्य मिलेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
























You must be logged in to post a comment Login