Connect with us

खबर अम्बिकापुर ..

बड़ी खबर: रिश्वत लेते SDM सहित चार लोग गिरफ्तार ..

Published

on

बड़ी खबर: रिश्वत लेते SDM सहित चार लोग गिरफ्तार .. Kshiti Technologies

एन्टी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम की बड़ी कार्रवाई ..

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमे एन्टी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक के SDM भागीरथी खाण्डे सहित 4 लोगों को 50,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 7 मई 2024 को पीड़ित कन्हाई राम बंजारा निवासी ग्राम जजगा वार्ड नं 13 सरगुजा के द्वारा एसीबी अंबिकापुर में यह शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि ग्राम जजगा स्थित भूमि खसरा नं. 69/31 70/1 एवं 1004/8 रकबा कमशः 0.251, 0.635 एवं 0.243 हेक्टे. जमीन उसके तथा परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर है और कई वर्षों से मकान बनाकर वहीं रह रहे हैं मगर उसके बड़े पिता द्वारा जमीन को केवल अपने नाम पर दर्ज कराने के लिए तहसील में आवेदन दिया गया था। जिस पर प्रार्थी द्वारा आपत्ति दर्ज की गयी थी, पर तत्कालीन तहसीलदार उदयपुर के द्वारा उसके बड़े पिता व उसके परिजनों के नाम पर राजस्व रिकार्ड दुरूस्त किये जाने का 21 सितम्बर 2022 को आदेश जारी कर दिया गया। इस आदेश के बाद भी उसके बड़े पिता के द्वारा 9 नवम्बर 2022 को एसडीएम उदयपुर के पास आदेश 21 सितम्बर 2022 के विरूद्ध अपील प्रस्तुत किया गया था, जहां प्रकरण लंबित है।

कन्हाई राम ने बताया कि प्रकरण में उसके पक्ष में आदेश पारित करने के एवज में एसडीएम उदयपुर बीआर खाण्डे के द्वारा 50 हजार की रिश्वत मांगी गई। शिकायतकर्ता एसडीएम को रिश्वत न देकर उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। इसलिए इसकी शिकायत अंबिकापुर एसीबी से की थी। ACB द्वारा सत्यापन कराये जाने पर शिकायत कर्ता की शिकायत सहीं पायी गयी। जिसके बाद आज SDM को रिश्वत लेते रंगे हाथ धरदबोचा गया है।

SDM सहित पूरा गिरोह पकड़ाया –

ACB द्वारा बनाए योजना के मुताबिक आज 21 जून को प्रार्थी को आरोपी एसडीएम को रिश्वती रकम देने के लिए एसडीएम कार्यालय उदयपुर शाम करीब 6 बजे भेजा गया। प्रार्थी द्वारा रिश्वत लेन देन के संबंध में एसडीएम से चर्चा करने पर एसडीएम के द्वारा 50000 की रिश्वत लेने अपने बाबू धरमपाल को भेजा। जिस पर धरमपाल के द्वारा भृत्य अबीर राम को रिश्वत रकम को अपने पास रख लेने कहा गया और अबीर राम ने अपने हाथों में ले लिया। रिश्वती रकम लेने के पश्चात एसडीएम के पास जाकर बोला कि कन्हाई राम से 50000 रूपये मिल गए है। फिर एसडीएम द्वारा कहा गया कि उस रकम को गार्ड नगर सैनिक कविनाथ सिंह को दे दो। भृत्य द्वारा रिश्वत की रकम को एसडीएम के गार्ड नगर सैनिक कविनाथ सिंह को दे दिया गया। इसी दौरान पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने रिश्वत रकम के साथ एसडीएम बीआर खाण्डे उनके बाबू, भृत्य एवं नगर सैनिक कविनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह रिश्वतखोरी के इस मामले में एक साथ SDM सहित उसके पूरे गिरोह को दबोच लिया गया।

इस कार्रवाई का एक अमानवीय महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि प्रार्थी के पक्ष में आदेश करने के एवज में आरोपी एसडीएम ने प्रार्थी एवं उसके परिजनों की ओर से ग्राम जजगा तहसील उदयपुर स्थित 50 डिसमिल जमीन को भी अपने महिला परिचितों के पक्ष में पावर ऑफ अटार्नी करा लिया गया था, ताकि भविष्य में उक्त जमीन को अपने पक्ष में करा सके। संबंधित पावर ऑफ अटार्नी की प्रति भी एसीबी के हाथ लग गयी है।

समस्त आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद अब इनकी संपत्तियों के संबंध में भी एसीबी के द्वारा जांच शुरू कर दी गयी है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

कलेक्टर की उपस्थिति में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के संबंध में सभी प्राधिकृत अधिकारी, नवीन खरीदी प्रभारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों को पुनः दिया गया प्रशिक्षण .. Kshiti Technologies कलेक्टर की उपस्थिति में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के संबंध में सभी प्राधिकृत अधिकारी, नवीन खरीदी प्रभारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों को पुनः दिया गया प्रशिक्षण .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...58 minutes ago

कलेक्टर की उपस्थिति में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के संबंध में सभी प्राधिकृत अधिकारी, नवीन खरीदी प्रभारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों को पुनः दिया गया प्रशिक्षण ..

पूरी जिम्मेदारी से करे धान खरीदी का कार्य – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की...

अग्रसेन चौक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जोरदार स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह .. Kshiti Technologies अग्रसेन चौक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जोरदार स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...1 hour ago

अग्रसेन चौक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जोरदार स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह ..

सक्ती की जनता से पुराना जुड़ाव—ओपी चौधरी बोले, “सुशासन की सरकार तेजी से कर रही विकास” , कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी...

Uncategorized21 hours ago

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में किया राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण ..

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर के मध्य स्थित रघुराज स्टेडियम में दानदाता गोंड राजा...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 329 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन .. Kshiti Technologies मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 329 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन .. Kshiti Technologies
खबर बिलासपुर22 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 329 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन ..

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में...

मुख्यमंत्री ने कोनी में नवीन संभागायुक्त कार्यालय का किया लोकार्पण .. Kshiti Technologies मुख्यमंत्री ने कोनी में नवीन संभागायुक्त कार्यालय का किया लोकार्पण .. Kshiti Technologies
ख़बर रायपुर22 hours ago

मुख्यमंत्री ने कोनी में नवीन संभागायुक्त कार्यालय का किया लोकार्पण ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नवीन संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 12...

छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री साय .. Kshiti Technologies छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री साय .. Kshiti Technologies
ख़बर रायपुर23 hours ago

छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण: जनजातीय गौरव दिवस पर बस्तर पहुंचे मुख्यमंत्री साय .. रायपुर, धरती...

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने देवरघटा में धान खरीदी का किया शुभारंभ .. Kshiti Technologies कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने देवरघटा में धान खरीदी का किया शुभारंभ .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...24 hours ago

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने देवरघटा में धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

किसान गेंदराम साहू ने 48 क्विंटल धान बेचकर की खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत , 31 जनवरी 2026 तक चलेगा समर्थन...

सहेली ज्वेलर्स, रायपुर मना रहा है अपनी तीसरी वर्षगांठ .. Kshiti Technologies सहेली ज्वेलर्स, रायपुर मना रहा है अपनी तीसरी वर्षगांठ .. Kshiti Technologies
ख़बर रायपुर2 days ago

सहेली ज्वेलर्स, रायपुर मना रहा है अपनी तीसरी वर्षगांठ ..

रायपुर, चार दशकों से अधिक समय से प्रदेशभर में अपनी विश्वसनीय पहचान बना चुके सहेली ज्वेलर्स ने 1984 में दुर्ग–भिलाई...

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न .. Kshiti Technologies मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न .. Kshiti Technologies
ख़बर रायपुर2 days ago

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न ..

प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने पर हुई व्यापक...

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र .. Kshiti Technologies नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र .. Kshiti Technologies
ख़बर रायपुर2 days ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र ..

डॉ. महंत ने धान उपार्जन केन्द्रों के डॉटा एंट्री ऑपरेटरों की मांगें पूर्ण करने की मांग की है .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending