Connect with us

ख़बर रायपुर

देश के विकास और जीवन को खुशहाल बनाने जल, नारी और पेड़ संरक्षित करना हैै आवश्यक : मंत्री राजवाड़े ..

Published

on

देश के विकास और जीवन को खुशहाल बनाने जल, नारी और पेड़ संरक्षित करना हैै आवश्यक : मंत्री राजवाड़े .. Kshiti Technologies

जल शक्ति से नारी शक्ति एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान का हुआ शुभारंभ ,

प्रदेश के सभी आंगनबाड़ियों में किया जाएगा तीन लाख पौधों का रोपण ..

रायपुर, देश के विकास और जीवन को खुशहाल बनाने जल, नारी और पेड़ का संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। यह वक्तव्य महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज जल शक्ति से नारी शक्ति एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारत एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम चलाकर महावृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में महिला बाल विकास विभाग द्वारा यह महावृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ियों में 12 जुलाई से तीन लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा।

देश के विकास और जीवन को खुशहाल बनाने जल, नारी और पेड़ संरक्षित करना हैै आवश्यक : मंत्री राजवाड़े .. Kshiti Technologies

आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रायपुर के ग्राम टेमरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, संचालक सुश्री तूलिका प्रजापति, डीपीओ श्रीमती निशा मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

देश के विकास और जीवन को खुशहाल बनाने जल, नारी और पेड़ संरक्षित करना हैै आवश्यक : मंत्री राजवाड़े .. Kshiti Technologies

गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर 12 जुलाई 2024 से प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल शक्ति से नारी शक्ति एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ किया गया है। जल शक्ति से नारी शक्ति के तहत जल संरक्षण विषय पर जन जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को आमंत्रित करते हुए जल संरक्षण विषय अंतर्गत जल का महत्व, साफ और सुरक्षित जल का उपयोग, जल के संरक्षण के सही उपाय, जल संग्रहण की उपयोगी तकनीकों, जल स्त्रोतों के आस-पास साफ-सफाई एवं स्वच्छता का महत्व, साफ-सुथरे शौचालय के उपयोग के महत्व की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में पौधारोपण से जल संरक्षण के विषयों पर जानकारी देते हुए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं को जल शक्ति से नारी जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाने के लिए जल संरक्षण के संबंध में शपथ दिलाई जाएगी।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी जाएगी। साथ ही महिलाओं को पात्रता, अपात्रता तथा योजना का लाभ लेने के लिए जानकारी दी जाएगी। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा 5-5 फलदार पौधरोपण कराया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की कोशिश रहेगी की, महावृक्षारोपण अभियान के तहत आंगनबाड़ी के परिसरों और आस-पास 3 लाख पौधे छत्तीसगढ़ में लगाए जाए, जिससे पर्यावरण का संरक्षण हो सके और वातावरण भी साफ रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए .. Kshiti Technologies मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए .. Kshiti Technologies
ख़बर रायपुर1 hour ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

(1) मंत्रिपरिषद द्वारा भारत सरकार के खान मंत्रालय के नवीन दिशा-निर्देश और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)-2024 के संशोधित...

खनिजों के अवैध परिवहन पर 05 ट्रेक्टर ट्राली एवं अवैध भण्डारण पर लगभग 700 घनमीटर रेत जप्त .. Kshiti Technologies खनिजों के अवैध परिवहन पर 05 ट्रेक्टर ट्राली एवं अवैध भण्डारण पर लगभग 700 घनमीटर रेत जप्त .. Kshiti Technologies
खबर बिलासपुर2 hours ago

खनिजों के अवैध परिवहन पर 05 ट्रेक्टर ट्राली एवं अवैध भण्डारण पर लगभग 700 घनमीटर रेत जप्त ..

बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा...

सिम्स में ऑपरेशन के दौरान सोनोग्राफी की मदद से निकाले गए लोहे के चार तार .. Kshiti Technologies सिम्स में ऑपरेशन के दौरान सोनोग्राफी की मदद से निकाले गए लोहे के चार तार .. Kshiti Technologies
खबर बिलासपुर2 hours ago

सिम्स में ऑपरेशन के दौरान सोनोग्राफी की मदद से निकाले गए लोहे के चार तार ..

10 वर्षीय बालक के पैर दर्द से मिली राहत .. बिलासपुर, सिम्स बिलासपुर ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण...

नकली खाद पर नकेल कसने छापामारी प्रारंभ .. Kshiti Technologies नकली खाद पर नकेल कसने छापामारी प्रारंभ .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...2 hours ago

नकली खाद पर नकेल कसने छापामारी प्रारंभ ..

खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वालों पर होगी कार्यवाही , किसानों को उच्च गुणवत्ता बीज, खाद तथा...

डी.ए.पी.के विकल्प के रुप में अन्य वैकल्पिक खाद का भण्डारण .. Kshiti Technologies डी.ए.पी.के विकल्प के रुप में अन्य वैकल्पिक खाद का भण्डारण .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...2 hours ago

डी.ए.पी.के विकल्प के रुप में अन्य वैकल्पिक खाद का भण्डारण ..

डीएपी के विकल्प के रूप में किसानों को नैनो युरिया, नैनो डीएपी, 16:16:16 (एनपीके) तथा टीएसपी (ट्रिपल सुपर फास्फेट) का...

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु समावेशी शिक्षा मेगा कैंप आयोजित .. Kshiti Technologies विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु समावेशी शिक्षा मेगा कैंप आयोजित .. Kshiti Technologies
खबर बिलासपुर1 day ago

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु समावेशी शिक्षा मेगा कैंप आयोजित ..

सहायक उपकरण वितरण एवं चिकित्सकीय आंकलन शिविर में अधिकारियों की सहभागिता .. बिलासपुर, समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों...

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने संत कुमार बंजारे के निधन पर जताया शोक .. Kshiti Technologies नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने संत कुमार बंजारे के निधन पर जताया शोक .. Kshiti Technologies
ख़बर रायपुर1 day ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने संत कुमार बंजारे के निधन पर जताया शोक ..

रायपुर, पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शेषराज हरबंस के बड़े भाई स्वर्गीय संत कुमार बंजारे के निधन पर नेता प्रतिपक्ष...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं .. Kshiti Technologies कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...1 day ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं ..

आज जनदर्शन में कुल 17 आवेदन हुए प्राप्त .          सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं...

मुख्यमंत्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात .. Kshiti Technologies मुख्यमंत्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात .. Kshiti Technologies
ख़बर रायपुर1 day ago

मुख्यमंत्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात ..

मुख्यमंत्री ने कहा – छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय प्रदेश है, कानून अपना कार्य कर रहा है .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक .. Kshiti Technologies कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक .. Kshiti Technologies
खबर सक्ती ...1 day ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारियां करे सुनिश्चित-कलेक्टर , विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending