Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट में किया संवाद कॉल सेंटर का शुभारंभ ..

Published

on

अब आम नागरिक संवाद कॉल सेंटर 7970001634 के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे अपनी सुझाव एवं शिकायतें ..

जांजगीर-चांपा, जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा। जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज संवाद कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। कलेक्टर आकाश छिकारा के पहल पर जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने और इसे दर्ज करने के लिए कलेक्टोरेट में संवाद कॉल सेंटर शुरू किया गया है। कामकाज के सिलसिले में सरकारी दफ्तर में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

नागरिकों के शिकायत निवारण के लिए पूर्व में शुरू किए गए वॉट्सऐप चैट संवाद को विस्तार करते हुए एक कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इस नंबर 7970001634 पर जो नागरिक वॉट्सऐप प्रयोग नहीं करते हैं या पुरानी फ़ीचर के फ़ोन प्रयोग करते हैं, वे सोमवार से शुक्रवार तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच में इस नंबर पर अपनी शिकायत या सुझाव या माँग को दर्ज करा सकते हैं। इस संवाद कॉल सेंटर का उद्देश्य बिना परेशानी एवं भागदौड़ के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। संवाद कॉल सेंटर से प्राप्त समस्याओं के निराकरण की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जिससे लोगों को तेजी से उनकी समस्याओं का समाधान मिल पायेगा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को चैटबॉट एवं संवाद कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तय समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

कामकाज के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने वाली शिशुवती माताओं को स्तनपान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्तनपान कक्ष बनाया गया है। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कलेक्टर आकाश छिकारा की उपस्थिति में स्तनपान कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मातृत्व और शिशु कल्याण स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते कलेक्टोरेट परिसर में स्तनपान कक्ष स्थापित करते हुए एक नया कदम उठाया गया हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे मुख्य अतिथि ..

सक्ती के न्यायालय परिसर में न्यायिक-प्रशासनिक हस्तियों का होगा संगम, भव्य आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण .. सक्ती, जिला अधिवक्ता...

खबर पाली7 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में नव सत्र 2026-27 का हुआ शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ विद्यार्थियों का स्वागत ..

मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, भैया-बहनों को तिलक लगाकर दिया शुभकामना संदेश .. पाली,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर मार्कफेड एमडी जितेंद्र शुक्ला ने ली समीक्षा बैठक ..

किसानों को खाद-बीज के लिए ना हो किसी भी प्रकार की परेशानी – जितेंद्र शुक्ला .. सक्ती, मार्कफेड के प्रबंध...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारिया करें सुनिश्चित – कलेक्टर , मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, सुशासन तिहार, समय सीमा...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुशासन तिहार के बाद भी नहीं सुलझीं समस्याएं, कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे फरियादी, 20 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित मामलों ने खड़े किए सवाल ..

समाधान शिविरों से नहीं मिला समाधान, जनदर्शन में उमड़ी शिकायतों की भीड़, दूर-दराज़ से पहुंचे ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, कलेक्टर...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई : अवैध महुआ शराब बेच रहीं दो महिलाएं गिरफ्तार ..

बाराद्वार और कैथा में छापेमारी कर 21 लीटर महुआ शराब जब्त, 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को भेजा...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा– आध्यात्मिक मूल्यों से ही स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण संभव ..

नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने की जरूरत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जांजगीर-चांपा के पोड़ी (राछा) में सत्संग सम्मेलन को किया...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर कलेक्टर रेना जमील ने किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश ..

🩸जिला अस्पताल सूरजपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा , 🩸रक्तदान जीवनदान है : कलेक्टर...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार – मुख्यमंत्री साय .. जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रफुल्ल देशमुख का स्वर्णिम अर्धशतक, 50वें रक्तदान से जरूरतमंद युवक को मिला जीवनदान ..

🩸मानवता की मिसाल बने प्रफुल्ल देशमुख, विश्व रक्तदाता दिवस पर पूरा किया शानदार 50वां रक्तदान .. सक्ती, विश्व रक्तदाता दिवस...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending