ख़बर रायपुर
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 16 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे लोकप्रिय जननेता होने के साथ कवि और महान वक्ता भी थे। उनकी कविताएं आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। विश्व के प्रति उदारवादी सोच और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें सर्व प्रिय जननायक के रूप मे स्थापित किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने में महती भूमिका निभाई। आजादी के बाद भारत की घरेलू और विदेश नीति को आकार देने में सक्रिय योगदान दिया। अटल जी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित किया। श्री वाजपेयी जी के इस कदम ने भारत को विश्व में एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का मजबूती से पक्ष रखा और विरोधों का दृढ़ता पूर्वक सामना किया। उन्होंने दिल्ली-लाहौर बस सेवा की शुरुआत कर पाकिस्तान के साथ संबंधों में सुधार की पहल की। सद्भावनापूर्ण इस कदम के बाद हुए करगिल युद्ध में उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। उनके नेतृत्व में देश की सेना ने कारगिल में कठिन परिस्थितियों में विजय प्राप्त कर वीरता की मिसाल पेश की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्री वाजपेयी के कार्यकाल में देश ने आर्थिक विकास की ऊंचाइयों को छुआ। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के द्वारा देश के हर गांव और चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ा गया। ग्रामीण विकास सहित औद्योगिकीकरण के कई काम किए गए। देश के लिए अटल जी का योगदान अविस्मरणीय है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login