खबर सक्ती ...
भोजली प्रकृति संरक्षण का पर्व विधायक बालेश्वर साहू ..

मित्रता और प्रकृति के प्रति समर्पण का मिसाल है भोजली ..
सक्ती, विधायक बालेश्वर साहू ने क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि लोक संस्कृति के मूल में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और उसके मानवीय एकीकरण की भावना की जलधार संचरित रहती है। छत्तीसगढ़ में इसी तरह का एक पर्व है भोजली। इसका अर्थ है भूमि में जल हो। इसके लिये महिलायें भोजली देवी अर्थात प्रकृति की पूजा करती हैं। भोजली गेंहू के पौधे हैं जो श्रावण शुक्ल नवमी में बोए जाते है और भादो की प्रथमा को रक्षाबंधन के बाद विसर्जित किए जाते हैं भोजली विसर्जन का यह उत्सव दर्शनीय होता है।
जंवारा बोहे लोग जिसमें कन्याएं, महिलाएँ ज्यादा होती हैं, तालाब की ओर गीत गाते चली जाती हैं – देवी गंगा, देवी गंगा… लहर तोर अंगा…सावन आने के साथ ही लडकियां एवं नवविवाहिताएं अच्छी बारिश एवं भरपूर फसल भंडार की कामना करते हुए प्रतीकात्मक रूप में भोजली का आयोजन करते हैं।

भोजली एक टोकरी में भरे मिट्टी में धान, गेहूँ, जौ के दानों को बो कर तैयार किया जाता है। उसे घर के छायादार जगह में स्थापित किया जाता है। उस में हल्दी पानी डाला जाता है। गेहूँ के दाने धीरे धीरे पौधे बढ़ते हैं, महिलायें उसकी पूजा करती हैं एवं भोजली दाई के सम्मान में भोजली सेवा गीत गाये जाते हैं। सामूहिक स्वर में गाये जाने वाले भोजली गीत छत्तीसगढ़ की पहचान हैं।
विधायक बालेश्वर साहू ने समस्त क्षेत्र वासियों को भोजली विसर्जन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login