खबर सक्ती ...
महिला जागृति शाखा शक्ति द्वारा साइक्लोथॉन 2024 का सफल आयोजन ..

पर्यावरण और ईंधन बचत का दिया संदेश ,
साइक्लोथॉन प्रतियोगिता मे नित्या पांडे और सैयद सुफियान बने विजेता ..
सक्ती, मारवाड़ी युवा मंच की महिला जागृति शाखा सक्ती द्वारा 25 अगस्त को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित साइक्लोथॉन 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला जागृति शाखा के पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस साइक्लोथॉन प्रतियोगिता में शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतियोगिता विशेष रूप से युवतियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें प्रथम स्थान नित्या पांडे (पिता शिवदत्त पांडे, पूर्व पार्षद) और द्वितीय स्थान आकांक्षा पटेल (पिता मोहनलाल पटेल) ने प्राप्त किया। वहीं, युवकों के लिए आयोजित साइक्लोथॉन में प्रथम पुरस्कार सैयद सुफियान और द्वितीय पुरस्कार सैयद फरहान (पिता सैयद सिकंदर) ने जीता।

इस अवसर पर महिला जागृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रीना नरेश गेवाडीन, श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल, श्रीमती रितु पवन अग्रवाल, श्रीमती रिंकी अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..

























You must be logged in to post a comment Login