Connect with us

खबर सक्ती ...

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी सुंदर प्रधान को शाल श्रीफल देकर किया सम्मान ..

Published

on

पूर्व छात्रों का सम्मान: शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा ,

सरस्वती शिशु मंदिर में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम हुआ संपन ..

सक्ती, नगर के अखराभाटा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी क्रम में 24 अगस्त को विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी और वार्ड क्रमांक-03 के पूर्व पार्षद सुंदर प्रधान को सम्मानित किया गया। प्रधान ने अपने फुटबॉल करियर में मोहन बागान जैसी प्रतिष्ठित टीम के साथ भी खेला है। उन्हें शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया और उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, पूर्व मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूरज सिंह राठौर, विद्यालय के प्राचार्य पूरन गिरी गोस्वामी, प्रधानाचार्य बलदाऊ प्रसाद साहू, और अन्य पूर्व छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की आरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें शिक्षक, विद्यार्थी और अतिथियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती का साठ वर्ष पुराना विद्यालय है, तथा इस विद्यालय ने सदैव यही प्रयास किया है कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति अर्जित करने वाली प्रतिमाओं का भी सम्मान हो, इसी श्रृंखला में विद्यालय में नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं।

सुंदर प्रधान ने अपने संबोधन में फुटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता पर बात की और विद्यालय द्वारा किए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉक्टर सूरज सिंह राठौर ने भी विद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कारों की प्रशंसा की, जो उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक रहे। वहीं रक्षाबंधन के पर्व पर भी सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बहनों ने भी विद्यालय के भईयाओं को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए उनकी कलाइयों पर राखियां बांधी तथा मुंह मीठा कराकर उनके दीर्घायु जीवन की भी कामना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों ने हिंदी भाषा और शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर की परंपराओं और विद्यार्थियों के बीच अच्छे संस्कारों के प्रसार पर बल दिया।

सरस्वती शिशु मंदिर में हर शनिवार को भारत माता की आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहर और क्षेत्र के पूर्व छात्रों को भी आमंत्रित किया जाता है। इसके अलावा, विद्यालय में विद्यार्थियों के जन्मदिन पर उन्हें मंच पर सम्मानित किया जाता है, जिससे बच्चों और अभिभावकों में प्रसन्नता होती है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन ..

धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव .. ​रायपुर, समान नागरिक संहिता के लिए...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैम्पल ..

त्योहारी सीजन में खाद्य गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर, चावला रेस्टोरेंट एवं कलाकंद मिठाई दुकान से लिए गए नमूने .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ईद मिलादुन्नबी पर सक्ती मुस्लिम समाज की ऐतिहासिक पहल, विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, कौमी एकता की दिखी मिसाल ..

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान से दिया मानवता का पैगाम, मुस्लिम जमात के शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जैजैपुर में कोटपा एक्ट के तहत तंबाकू उत्पादों पर कार्रवाई, 29 दुकानदारों से 3,700 रुपये जुर्माना वसूला ..

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में चला सघन जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी कड़ी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से की सौजन्य मुलाकात ..

संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों से कराया अवगत, जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं का उठाया मामला .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में गूंजा ‘खेलो इंडिया संवाद 2026’ का संदेश ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को विद्यार्थियों ने सुना, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण ..

बच्चो के गुणवत्तायुक्त शिक्षा और भोजन व्यवस्था में ना बरती जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही – कलेक्टर श्रीमती जयश्री...

Uncategorized3 दिन ago

खाद्य सुरक्षा को लेकर जिलेभर में चला 7 दिवसीय विशेष जांच अभियान ..

“बने खाबो–बने रहिबो 2.0” थीम पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

नेपाल आपदा में जिले से लापता लोगों की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने प्रशासन ने की अपील ..

जिला प्रशासन अंतर्गत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ या अन्य किसी भी नजदीकी शासकीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को जानकारी...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ इस्तकबाल ..

गुलाब के फूल बांटकर दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम — मक्का-मदीना की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending