Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के विशेष प्रयास से जिले को मिली दो फायर ब्रिगेड वाहन की सौगात ..

Published

on

सक्ती जिले में अब आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में फायर ब्रिगेड वाहनों से मिल पाएगी मदद ..

सक्ती, सक्ती जिले के विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के विशेष प्रयास से जिले को दो फायर ब्रिगेड वाहनों की सौगात मिली है। सक्ती जिले में अब आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में फायर ब्रिगेड वाहनों से मदद मिल पाएगी । प्राप्त जानकारी अनुसार जिले को दो प्रकार के फायर सेफ्टी वाहन की सौगात मिली है जिसमें एक वाटर वाउजर वाहन और दूसरा फोम टेंडर वाहन है। इन वाहनों और इनसे जुड़ी सामग्री का कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में प्रमुख उपकरणों का ट्रायल और भौतिक सत्यापन भी कर लिया गया है।

लंबे अंतराल के बाद सक्ती जिले को फायर ब्रिगेड वाहन की सौगात मिल पाई है। फायर सेफ्टी को लेकर जिला गठन के बाद से ही फायर ब्रिगेड वाहन की मांग हो रही थी। जिले की इस बहुप्रतिक्षित मांग पूरी हो जाने से अब आगजनी की घटनाओं के बाद आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में जिलेवासियों सहित आसपास के इलाकों में नागरिकों को मदद मिल पाएगी जो कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के अथक प्रयास से संभव हो पाया है। वाहनों को जिला सेनानी की अभिरक्षा में दिया गया है जो इन्हें आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ सोनी, एसडीएम डभरा बालेश्वर राम, तहसीलदार सक्ती मनमोहन सिंह, जिला नाजिर यशवंत चौधरी, जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग और विश्वा डेकर्स, रायपुर के अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पूजा अर्चना के बाद हुआ फायर ब्रिगेड वाहनों का ट्रायल –

जिला मुख्यालय में नये फायर ब्रिगेड वाहनों के आने के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने वाहनों की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद प्रमुख उपकरणों का ट्रायल भी करवाया। उल्लेखनीय है कि नवीन जिला सक्ती में फायर ब्रिगेड वाहन नही होने के कारण आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में प्रशासन सहित जिलेवासियों को काफी परेशानी हो रही थी। सक्ती जिले के लिए दो फायर ब्रिगेड वाहन मिल जाने से जिलेवासियों को अब इसका लाभ मिल सकेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़8 घंटे ago

♦️ नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल ..

♦️ जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश .. रायगढ, सामाजिक...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

♦️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान ..

♦️ परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी , ♦️ त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

♦️ छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित ..

♦️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

♦️ ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार ..

♦️ सरकारी योजनाओं से मिल रहा संबल, मत्स्य पालन से खुल रहे रोजगार और आय के नए अवसर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

♦️ बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप ..

♦️ मर्दापाल क्षेत्र को मिली 8.63 करोड़ रूपए की विकास कार्यों की सौगात , ♦️ वन मंत्री कश्यप ने सड़क...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

♦️ सक्ती में खनिज के अवैध खनन पर ड्रोन की नजर, रेत भंडारण का हुआ हवाई सर्वे ..

♦️ ड्रोन सर्वे से अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पिसौद-बरेकेल खुर्द में जांच , ♦️ अवैध खनिज उत्खनन रोकने ड्रोन...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

🔹 दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश फरार ..

🔹 दवा लेने के बहाने घर पहुंचे, तीन गोलियां दागीं; इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔸 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, विक्रय केंद्र सील ..

🔸 अधिक कीमत पर खाद बिक्री पर सख्ती, किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: प्रशासन .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔹 नैनो यूरिया ने बदली खेती की तस्वीर, किसान सुरेश कुमार डनसेना बने प्रेरणास्रोत ..

🔹 कम लागत, बेहतर उत्पादन और आधुनिक तकनीक से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास .. सक्ती, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔸 महतारी वंदन योजना बनी मालती श्रीवास के परिवार का मजबूत सहारा ..

🔸 मासिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं सुगमता से पूरी .. सक्ती, राज्य शासन की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending