Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ ..

Published

on

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत आज स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय व निजी विद्यालयों सहित अन्य विभिन्न निर्धारित स्थलों पर खिलाई गई कृमि नियंत्रक दवा ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज स्वामी आत्मानंद स्कूल सक्ती में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कृपाल सिंह कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र चंद्रा, जिला नोडल अधिकारी सुदर्शन भारद्वाज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अर्चना तिवारी, प्राचार्य श्रीमती ज्योति चंद्रा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ तकनीकी सहायक सुरेश जायसवाल उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आज 29 अगस्त 2024 को जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र,शासकीय विद्यालयों, अनुदान प्राप्त शालाओं, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी विद्यालयों, महाविद्यालयो, तकनीकी शिक्षा संस्थानों में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों, किशोर व किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर,एनीमिया की रोकथाम, बौद्धिक विकास तथा शाला उपस्थिती में सुधार हेतु कृमि नाशक दवा खिलाई गई। इसके साथ ही छुटे हुए बच्चों को माप अप राउंड अंतर्गत 04 सितंबर 2024 को कृमि नाशक दवाई खिलाई जावेगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसर जिले में 1 साल से 19 साल तक के आयु वर्ग के सभी बच्चों की जिले की लक्ष्य जनसंख्या लगभग 277665 है। जिसके तहत एल्बेंडाजोल 400 मिलीग्राम की दवाई 1 से 2 साल तक के बच्चों को आधी गोली चम्मच में घोलकर, 2 से 3 साल तक के बच्चों को पूरी गोली चुरा कर चबाकर एवं 3 से 19 साल तक के बच्चों को एक गोली चबाकर खिलाया जा रहा है। बच्चों में कृमि संक्रमण से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के विषय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई की कृमि बच्चों में कुपोषण के मुख्य कारक है, शरीर में खून की कमी होने से शरीर कमजोर, थकान महसूस करती है, शरीर का विकास पूर्ण रूप से नहीं होता मानसिक विकास में अवरोध पैदा करती है। कृमि से होने वाले लक्षण में दस्त, पेट दर्द, भूख न लगना, कमजोरी व उल्टी लगना है, कृमि संक्रमण के बचाव हेतु एल्बेंडाजोल की खुराक से कृमि संक्रमण ठीक हो जाती है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर19 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का किया निरीक्षण ..

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी सहित टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .. सक्ती, माननीय उच्चतम न्यायालय...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में जैजैपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ ..

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्मार्ट कार्ड व रक्तदान की मिली सुविधा .....

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत चंद्रा को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी ..

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कोरबा जिले का संगठन प्रभारी किया नियुक्त, सक्ती से कोरबा तक संगठन को मजबूत...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बडी खबर: सक्ती में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश, 20 लाख से अधिक की रकम मिलने की खबर से मचा हड़कंप ..

सक्ती के रिहायशी इलाके में लाखों का जुआ! पुलिस की दबिश, मौके पर रकम की गिनती जारी , जुए के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending