खबर सक्ती ...
पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला सक्ती ने डीजे संचालक व जन सामान्य हेतु आवश्यक दिशा निर्देश किए जारी ..

सक्ती, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सक्ती ने डीजे संचालकों और आम जनता के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए गए हैं।
इनमें मुख्यतः निम्नलिखित बातें शामिल हैं –
(01) डीजे लगाकर वाहन चलाया जाना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् दण्डनीय अपराध है ऐसा करने पर डीजे संचालक का डीजे एवं वाहन जप्त कर राजसात की कार्यवाही की जावेगी।
(02) डीजे संचालक किसी भी संस्था या व्यक्ति को डीजे उपलब्ध कराने के पूर्व अधिकृत प्राधिकारी (कार्यपालिक दण्डाधिकारी / तहसीलदार) से अनुमति लेवें।
(03) डीजे की ध्वनि स्तर (डेसीबल) की सीमा में ही रहे अत्यधिक तेज आवाज में डीजे का प्रयोग ना करें अनुमति में उल्लेखित समय सीमा में ही डीजे का उपयोग किया जावें समय सीमा के उपरांत डीजे का उपयोग ना किया जावें।
(04) मान. उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देश का डीजे संचालको को पालन करना अनिवार्य है।
(05) यदि किसी डीजे संचालक द्वारा नियमों एवं निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो विधिवत् कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जावेगा।
(06) दोष सिद्ध होने के उपरांत यदि पुनः अपराध किया जाता है तो ऐसी स्थिति में डीजे एवं वाहन राजसात किया जावेगा।
(07) अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, न्यायालय परिसर एवं अन्य संवेदनशील स्थलो के आसपास तेज आवाज में डीजे आदि नहीं बजाया जावें।
(08) यदि किसी व्यक्ति द्वारा डीजे बजाते हुए पाये जाने पर विडियोग्राफी बनाकर कंट्रोल रूम को सुचित करें। हो सके तो गाड़ी नंबर, लोकेशन सहिंत कंट्रोल रूम सक्ती के मोबाइल नंबर वाट्स एप नंबर 9479189615 पर शेयर करें।

इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य सभी नागरिकों के हितों की रक्षा करना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..

























You must be logged in to post a comment Login