Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा : मासिक परीक्षा के टॉपर बच्चों से मिले कलेक्टर ..

Published

on

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जांजगीर में हुआ उड़ान कार्यक्रम का आयोजन ,

लक्ष्य हमेशा ऊंचा रखकर पूरी लगन से करें पढ़ाई – कलेक्टर ,

बच्चों को पढ़ाई के संबंध में दिए टिप्स ..

जांजगीर-चांपा, उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा कार्यक्रम के तहत जिले में शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी और शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में समयबद्ध सिलेबस पूर्ण करने के साथ साप्ताहिक तथा मासिक परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में अगस्त के मासिक परीक्षा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के जिले के टॉप 15 रैंक के 30 विद्यार्थियों को जांजगीर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित उड़ान कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस दौरान बच्चों को मासिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए पर्यटन स्थल क्रोकोडाईल पार्क कोटमीसोनार विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया गया साथ ही विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भी बच्चों को शामिल किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर छिकारा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सही समय व सही दिशा में किया गया प्रयास सार्थक सफलता दिलाता है। अपने लक्ष्य हमेशा ऊंचा रखें और जो बनना चाहते है उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें। समय पर निर्धारित सिलेबस को पूर्ण कर प्लानिंग के साथ पढ़ाई करें। इसी प्रकार सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करते हुए पूरी लगन के साथ पढ़ाई करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के टिप्स दिए। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई करने में आ रही समस्या पर सवाल-जवाब कर चर्चा करते हुए पढ़ाई करने में मार्गदर्शन किये। इसके पश्चात सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री का वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज, डीएमसी आर के तिवारी, बीईओ सहित एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending