Connect with us

खबर रायगढ़

कलेक्टर गोयल ने अवैध उर्वरक भंडारण पर प्रतीक अग्रवाल पर लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना ..

Published

on

धौराभांठा के दुकानों के निरीक्षण के दौरान व्यापारी के गोदाम से पाए गए थे 100 बोरी अवैध उर्वरक ,

उर्वरक भंडारण पर उर्वरक नियंत्रण एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के उल्लंघन पर हुई कार्यवाही ..

रायगढ़, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिले में अवैध उर्वरक के बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु कृषि विभाग को निर्देशित किया है। उक्त निर्देश के परिपालन में कृषि विभाग द्वारा विकासखण्ड तमनार के ग्राम-धौराभांठा के दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जहां व्यापारी प्रतीक अग्रवाल द्वारा 100 बोरी बिना अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र के उर्वरक भंडारण पाया गया। जिस पर कलेक्टर गोयल ने न्यायालयीन प्रकरण में उर्वरक का भंडारण कर उर्वरक नियंत्रण एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के उल्लंघन पाये जाने पर कार्यवाही करते हुए प्रतीक अग्रवाल पर 50 हजार रुपये का जुर्माने के साथ ही जब्तशुदा उर्वरक के संबंध में संबंधित अधिकारी को थाना में रिपोर्ट कराने हेतु निर्देशित किया है।

कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक एवं कृषि विकास अधिकारी नृपराज डनसेना एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी धर्नुजय प्रसाद साहू एवं अनिल भगत द्वारा विकासखण्ड तमनार के ग्राम-धौराभांठा के दुकानों का औचक निरीक्षण के दौरान प्रतीक अग्रवाल आ.विजय अग्रवाल के किराना दुकान एवं गोदाम में डीएपी, यूरिया, एसएसपी, एमओपी सहित अन्य 100 बोरी अवैध उर्वरक पाए गए। प्रतीक अग्रवाल द्वारा अवैध उर्वरक व्यापार को छुपाने का प्रयत्न किया जा रहा था। गोदाम का निरीक्षण कर प्रारंभिक जांच में बिना लाईसेंस के उर्वरक व्यापार करते पाये जाने पर गोदाम को सील बंद किया गया। जांच के दौरान व्यापारी द्वारा 100 बोरी उर्वरक भंडारण के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। साथ ही न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश की गई।

व्यापारी प्रतीक अग्रवाल द्वारा अपने किराना दुकान की गोदाम में आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अधिक उर्वरक का भंडारण कर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खण्ड 7 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 का उल्लंघन किया गया है जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के अनुसार दण्डनीय है एवं जप्त उर्वरक को आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6 क 2 के अनुसार निपटान किए जाने योग्य पाया गया। कलेक्टर गोयल ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए 50 हजार रुपये जुर्माना अधिरोपित किया है। उप संचालक कृषि, रायगढ़ को उक्त अधिरोपित राशि 15 दिवस के भीतर व्यापारी से प्राप्त कर विभागीय मद में जमा कराने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 का उल्लंघन करने के फलस्वरूप जब्तशुदा 100 बैग उर्वरक को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6 के प्रावधान के तहत राजसात किया जाता है। इसके अलावा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खंड 7 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 के उल्लंघन करने के फलस्वरूप आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत जब्तशुदा उर्वरक के संबंध में धारा 10 (क)तथा धारा 11 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 अंतर्गत संबंधित थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली15 मिनट ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन ..

शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई...

ख़बर रायपुर32 मिनट ago

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

राज्योत्सव-2026 की तैयारियां तेज, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन बने नोडल अधिकारी ..

2 नवंबर को कलेक्ट्रेट के समीप मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर खेत और खसरे की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करें: अपर कलेक्टर भगत ..

दूरस्थ खेतों में पहुंचकर परखी सर्वे की गुणवत्ता, धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का भी लिया जायजा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती मे ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत पुलिस की बडी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार ..

न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को भेजा जेल, फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी .. सक्ती, जिले में लंबे समय...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

भाजपा मंडल भौथिया की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर ..

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र , मंडल प्रभारी रामनरेश यादव...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

हवाई फायरिंग विवाद के बीच SP अंकिता शर्मा के समर्थन में उतरे अवधेशानंद गिरी महाराज ..

शस्त्र पूजन को बताया नारी शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक आदर्श, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत ..

2012 में गुवाहाटी से लाई गई थी, वृद्धावस्था के कारण निधन; पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने दी अंतिम विदाई...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वर्षों से फरार चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस ने न्यायालय में किया पेश ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से पतासाजी कर पकड़े गए वारंटी .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 27 अक्टूबर को सक्ती आएंगे नाना पटोले ..

डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी और स्थल चयन को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending