खबर रायगढ़
शासकीय हाई स्कूल बोरो में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी ..

रायगढ़, धरमजयगढ़, 25 अक्टूबर को रायगढ़ के विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैन और सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के आदेशानुसार, एवं धरमजयगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया रजक के निर्देशन में, शुक्रवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय और शासकीय हाई स्कूल बोरो में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पैरालीगल वालंटियर श्रीमती सावित्री डनसेना द्वारा थाना कापू के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जैसे कि पुलिस हेल्पलाइन 112, अग्निशमन सेवा 101, यातायात पुलिस 108, बाल शोषण हेल्पलाइन 1098, महिला सहायता हेल्पलाइन 1091, रेलवे पूछताछ 139, और नालसा हेल्पलाइन 15100।
इसके साथ ही यातायात नियमों, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल संरक्षण अधिनियम, बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार, साइबर अपराध से बचाव, और मोबाइल का अधिक उपयोग न करने पर जोर दिया गया। साथ ही, आगामी नेशनल लोक अदालत की जानकारी भी दी गई।
यह शिविर छात्रों को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें उन्हें पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देने और अपने अधिकारों की समझ बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login