Connect with us

खबर बिलासपुर

मिठाई दुकानों का निरीक्षण लगातार जारी, 21 नमूने जांच के लिए भेजे गए ..

Published

on

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन बिलासपुर द्वारा दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए लगातार मिठाई दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान अनियमितता, गन्दगी या मिलावट की शंका होती है, तो ऐसे खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूना लेकर जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा जा रहा है। इस सीजन में अब तक 21 नमूने जांच हेतु रायपुर भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बेहरा ने बताया कि छोटे बड़े सभी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। जिन दुकानों से 21 नमूने लिए गए हैं, उनमें खोया मंडी गोल बाज़ार से खोये के नमूने सहित राजस्थान जलेबी, बंगाल स्वीट्स, रॉयल स्वीट्स, शारदा स्वीट्स, शंकर चाना वाला का बिना खाद्य अनुज्ञप्ति खाद्य व्यापार किये जाने के कारण खाद्य नमूना लेकर प्रकरण बनाया गया है।

इसके अलावा सावन स्वीट्स रतनपुर, सीताराम होटल रतनपुर, दीपक होटल खम्हरिया, कृष्णा डेरी तखतपुर, ए वन स्वीट्स तखतपुर, संतोष होटल रतनपुर, बाबा स्वीट्स सीपत, पाण्डेय स्वीट्स सरकंडा, जीतेन्द्र होटल मस्तुरी, माँ भवानी होटल गनियारी से जाँच हेतु खाद्य नमूना का संकलन किया गया है।

आगे भी त्यौहार को देखते हुए निरंतर निरिक्षण एवं कार्यवही जारी रहेगी ताकि लोगों को अच्छी क्वालिटी का मिठाई या अन्य खाद्य सामग्रियां जैसे दूध, दही, पनीर, घी इत्यादि मिल सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा– आध्यात्मिक मूल्यों से ही स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण संभव ..

नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने की जरूरत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जांजगीर-चांपा के पोड़ी (राछा) में सत्संग सम्मेलन को किया...

खबर सूरजपुर ..17 घंटे ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर कलेक्टर रेना जमील ने किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश ..

🩸जिला अस्पताल सूरजपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा , 🩸रक्तदान जीवनदान है : कलेक्टर...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार – मुख्यमंत्री साय .. जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रफुल्ल देशमुख का स्वर्णिम अर्धशतक, 50वें रक्तदान से जरूरतमंद युवक को मिला जीवनदान ..

🩸मानवता की मिसाल बने प्रफुल्ल देशमुख, विश्व रक्तदाता दिवस पर पूरा किया शानदार 50वां रक्तदान .. सक्ती, विश्व रक्तदाता दिवस...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय – रजनीश सिंह ..

सक्ती जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को किया रेखांकित .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय – रजनीश सिंह ..

सक्ती जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को किया रेखांकित .. सक्ती, भारतीय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट ..

युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां बढ़ा रही हैं छत्तीसगढ़ का गौरव – मुख्यमंत्री साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी निलंबित ..

पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश: शिकायत मिलते ही पंतोरा चौकी का प्रधान आरक्षक निलंबित, SDOP को दिए जांच के आदेश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा पुस्तिकाओं के अद्यतन का विशेष अभियान, बीईओ दिलीप पटेल की पहल से शिक्षा विभाग में अभिलेख प्रबंधन को मिली नई गति ..

शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा अभिलेख होंगे त्रुटिरहित, सक्ती विकासखंड में सेवा पुस्तिकाओं के सुव्यवस्थित संधारण का व्यापक अभियान जारी .. सक्ती,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री , प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending