Connect with us

खबर बिलासपुर

छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में मिडिल स्कूल शिक्षक निलंबित ..

Published

on

संयुक्त संचालक शिक्षा ने जारी किए आदेश ..

बिलासपुर, छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षक राम मूरत कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर ने आज निलंबन आदेश आज जारी किया है। मामला तखतपुर विकासखंड के सकरी पूर्व माध्यमिक स्कूल का है। छात्राओं ने शिक्षक के विरुद्ध अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत कलेक्टर बिलासपुर से की। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीएम तखतपुर और जिला शिक्षा अधिकारी से जांच करवाई। दोनों अधिकारियों ने तत्परता से शिकायत की जांच कर घटना को सही पाया। इससे प्रमाणित हुआ कि शा.पू.मा.शाला सकरी में कार्यरत शिक्षक राम मूरत कौशिक द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अश्लील हरकत किया जाता रहा है।

राम मूरत कौशिक का उक्त कृत्य पदीय गरिमा के विपरीत एवं निंदनीय होने तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की कंडिका-3 के विपरीत होने के कारण गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) क के तहत राम मूरत कौशिक शिक्षक शा.पू.मा.शाला सकरी वि.ख. तखतपुर जिला-बिलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता हैं तथा इनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया जाता हैं। निलंबन अवधि में राम मूरत कौशिक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

♦️ राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला ..

♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

♦️ शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति ..

♦️ शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

♦️ विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा ..

♦️ 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

🔸 बड़ी खबर: निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट बंद ..

🔸 बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन हाईवे पर सीसीटीवी निगरानी, अनधिकृत प्रवेश पर होगी कानूनी कार्रवाई .. रायपुर, 30 जून 2026। भारतमाला परियोजना...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

♦️ सक्ती जिले के तीन मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत ..

♦️ तालाब में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत के मामलों में शासन ने जारी की 4-4 लाख रुपये की...

खबर सूरजपुर ..12 घंटे ago

🔸 युवा नेतृत्व पर भाजपा का भरोसा, संस्कार अग्रवाल को डीएलपी रायपुर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया ..

🔸 सरल डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाभियान की अहम जिम्मेदारी, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण दिलाने का दायित्व .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

♦️खरीफ 2026 में किसानों को बड़ी राहत, पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया खाद ..

♦️यूरिया वितरण में किस्त व्यवस्था खत्म, 2025 के बराबर मिलेगी खाद की पूरी पात्रता .. सक्ती, खरीफ मौसम 2026 में...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

♦️जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 17 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

♦️ साप्ताहिक जनदर्शन में आवास, भूमि, सीमांकन व बोर खनन से जुड़े आवेदन पहुंचे, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

♦️ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन व सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश ..

♦️ खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने व अवैध विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending