Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर – एसपी ने लिया छठ घाट की तैयारियों का जायज़ा ..

Published

on

सुरक्षा, पार्किंग सहित तमाम व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश ..

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने आज अरपा नदी के किनारे बने छठ घाट का दौरा कर छठ पूजा के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने मौके पर की जा रही तैयारियों को देखा। छठ पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर आयोजन की रूपरेखा समझी। उन्होंने पुलिस, नगर निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों को बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हों। कलेक्टर ने सुरक्षा, साफ़ – सफाई और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। आयोजकों के अनुसार छठ पूजा के अवसर पर लगभग 50 हजार श्रद्धालु घाट पर पूजा के लिए जुटते हैं। कलेक्टर ने घाट स्थल पर सीसीटीवी से निगरानी सहित अग्निशमन और एंबुलेंस सेवा भी मौके पर तैनात रखने के निर्देश दिए। नगर निगम कमिश्नर अमितकुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष वीएन झा ने बैठक में कलेक्टर को बताया कि छठ व्रतियों के लिए छठ घाट की सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 5 नवम्बर को नहाये खाये से व्रत प्रारम्भ होगा और 06 नवम्बर को व्रति अपने अपने घरो में खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे। 07 नवम्बर को छठ माता की पूजा करते हुए भगवान सूर्य को संध्या का अर्घ्य देंगे। 08 नवम्बर को प्रातः पुनः उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रति अपना व्रत पूरा करेंगे। व्रत के लिए खरीदारी का काम भी चल रही है। सूपा, टुकना, फल, फुल की खरीदारी 6 एवं 7 नवम्बर को करेंगे। छठ का बाजार सज चुका है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा समिति प्रति वर्ष छठ पूजा का प्रारंभ माता अरपा की महाआरती से प्रारंभ करती है। समिति के अध्यक्ष ने बताया की विगत 15 वर्षो से लगातार माता अरपा की महा आरती करने का उद्देश्य माता आरपा को पर्यावरण की दृष्टिकोण से स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाये रखना ही मुख्य उद्देश्य है। कलेक्टर व एसपी ने भी जीवनदायिनी अरपा को प्रदुषण मुक्त रखे, स्वच्छ रखे, पूजा का सामान या कोई भी अन्य सामान जिसमें प्लास्टिक या कचरा हो उसे प्रवाहित न करने की अपील की है।

इस अवसर पर छठ पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष वीएन झा सहित प्रवीण झा, अभय नारायण राय, धर्मेंद्र दास, विजय ओझा, बृजेश सिंह, रोशन सिंह, अमरेंद्र कंठ, राम प्रताप सिंह, धनंजय झा, सुधीर झा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं छठ पूजा समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। छठ पूजा समिति की ओर से कलेक्टर एसपी का शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

बडी खबर: प्रदेशभर में सघन वाहन जांच अभियान, 364 वाहनों पर कार्रवाई ..

दो दिनों में 4.81 लाख रुपए से अधिक का समन शुल्क वसूला, 5 वाहन जब्त; 19 के परमिट निरस्त करने...

खबर सूरजपुर ..11 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर रेना जमील ..

60 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, छह नए केंद्रों में भी मिलेगी सुविधा , बिचौलियों पर रहेगी कड़ी निगरानी,...

खबर सूरजपुर ..11 घंटे ago

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी की विरासत सहेजने की पहल, समाधि स्थल और आश्रम के विकास पर जोर ..

कलेक्टर रेना जमील ने गोविंदपुर स्थित समाधि स्थल एवं आश्रम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती जिले के 718 मतदान केंद्रों की मतदाता सूची के मुद्रण के लिए निविदा आमंत्रित ..

4 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक जमा कर सकेंगे निविदा, उसी दिन दोपहर 3 बजे खोली जाएगी .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..20 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को जिले में वर्षा की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट ..

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मैच देखने पहुंचे, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्टार परफॉर्मर्स को दिए...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका ..

एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन एपिकॉन-2026 में शामिल हुए राज्यपाल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय ..

251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं, पूर्ववर्ती OTS योजना की तुलना में विक्रय प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि ,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी ..

तीन जिलों में 2.70 करोड़ रुपये से बनेंगे भवन, विभागीय सेवाओं और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को मिलेगी मजबूती .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending