Connect with us

Uncategorized

सक्ती में स्वास्थ्य सेवा का सबसे बड़ा निःशुल्क जांच शिविर हुआ संपन्न ..

Published

on

800 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 90 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन ,

स्वर्गीय संतोष अग्रवाल की स्मृति में आयोजित शिविर में 20 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रही मौजूद ..

सक्ती, नगर की प्रतिष्ठित फर्म अयोध्या प्रसाद कपूरचंद के संचालक रहे स्वर्गीय संतोष अग्रवाल (प्रियंका मोबाइल) की पुण्य स्मृति में 5 नवंबर को शहर के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर में जहां एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर, अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर, बिहान मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सक्ती के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित होकर अपनी निशुल्क चिकित्सा परामर्श सेवाएं दी, तो वही एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर द्वारा लगभग 290 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिसमें 90 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्य पाए जाने पर उन्हें तत्काल रायपुर रवाना किया गया वहीं बाकी नेत्र रोगियों को परामर्श देकर दवाइयां दी गई।

वहीं इस शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी बेहतर चिकित्सीय परामर्श के माध्यम से आने वाले मरीजों को संतुष्ट किया, तथा चिकित्सा परामर्श देकर उन्हें मेडिसिन लिखी, इस कार्यक्रम में आयोजक परिवार के सदस्य श्रीमती उषा संतोष अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल (राजू), रितेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल राजा प्रमुख रूप से उपस्थित थे, तथा कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वर्गीय संतोष अग्रवाल जी के तेल क्षेत्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर हुआ, शुभारंभ अवसर पर खरकिया परिवार के वरिष्ठ सदस्य गणेश राम अग्रवाल एवं स्वर्गीय संतोष अग्रवाल के अजीज मित्र सरदार महेंद्र सिंह सलूजा ने इस निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर को एक सराहनीय पहल बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को सेवा का एक सबसे बड़ा काम बताया, शिविर के दौरान सुबह से ही सक्ती जिले सहित अन्य जिलों से भी लोग पहुंचे हुए थे, तथा करीब 1000 की संख्या में लोगों ने पहुंच कर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से चिकित्सीय परामर्श लिया,तथा पूरे पंजीयन कार्य को सफल बनाने में खरकिया परिवार सक्ती सहित शहर के सेवाभावी नवयुवक भी जुटे रहे, जिसमें अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन, श्री हनुमान सेवा परिवार सक्ती के पंडित ओमप्रकाश वैष्णव, कोडके मौर्य, महेंद्र गबेल, राकेश गबेल, गोवर्धन सोनू देवांगन, संतोष देवांगन सहित अन्य सदस्य भी थे, वार्ड क्रमांक-15 के पार्षद दीपक सेवक, विशाल गर्ग, सरदार हरजीत सिंह सलूजा, आमिर अनिरुद्ध अग्रवाल, अमरलाल अग्रवाल कॉन्ट्रेक्टर, जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, गोविंद राम गर्ग, आकाश टेमरिहा, मनीष कथूरिया, प्रमोद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, नरेश मित्तल,चमन अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

तो वही समापन समारोह के दौरान श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष जगदीश बंसल, पूर्व व्यवस्थापक अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार, श्रीमती उषा संतोष अग्रवाल, पार्षद दीपक रिकी सेवक, बिहान हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर हेमेंद्र जायसवाल, श्री हनुमान सेवा परिवार सक्ती के संस्थापक पंडित ओमप्रकाश वैष्णव मौजूद रहे,समापन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने ऐसे आयोजनों से लोगों को निःशुल्क चिकित्सा का लाभ मिलने की बात कही तो वही आयोजक परिवार को भी इस कार्य के लिए साधुवाद ज्ञापित किया, समापन समारोह के दौरान आयोजक परिवार की ओर से कार्यक्रम में सेवाएं देने वाले अपोलो हॉस्पिटल, बिहान अस्पताल, एमजीएम हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तो वहीं कार्यक्रम में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले गणमान्य नागरिकों एवं मंच पर उपस्थित अतिथियों को भी स्मृति चिह्न दिया गया।

शिविर के दौरान आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार एवं दोपहर भोजन की भी व्यवस्था की गई थी तथा शिविर में पहुंचे लोगों ने कहा कि एक ही स्थान पर इतने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का यह शिविर निश्चित रूप से एक बड़ा कार्य है तथा इसके लिए आयोजक परिवार साधुवाद के पात्र हैं, शिविर के दौरान जहां आयोजक परिवार की ओर से लगभग 300 लोगों का रक्त वर्ग परीक्षण कर उन्हें कार्ड प्रदान किया गया तो वहीं लगभग 280 लोगों की बीपी, शुगर की भी निशुल्क जांच की गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..5 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending