Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर मैदान सक्ती में जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन ..

Published

on

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के संघर्षों का परिणाम है छत्तीसगढ़ राज्य – सांसद कमलेश जांगड़े ,

विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र ..

सक्ती, सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आज जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर मैदान सक्ती में आयोजित किया गया। सक्ती जिले में आज सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों और बड़ी संख्या में जिलेवासियों की उपस्थिति में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ राज्य का 24वा स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य सहित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों ने शमा बांध दिया, जिसने आए सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे सभी जिलेवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों सहित सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सक्ती जिले में आज 24वा राज्य स्थापना दिवस समारोह हम सभी मिलकर मना रहे है जो हम सभी के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा की भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी ने बहुत संघर्षों के बाद छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कराया है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जन-जन के कल्याण के लिए किसानों, युवाओं, महिलाओं, ग्रामीणों सहित सभी वर्ग के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश लगातार विकास कर रहा है। उन्होंने समस्त जिलेवासियों को प्रदेश के 24वे स्थापना दिवस की बधाई दी। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल ने कहा कि आज हमे छत्तीसगढ़ महतारी कहने का अवसर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के आशीर्वाद से मिल पाया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के कारण हमे 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का सौगात मिल पाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक जनहितकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसका आमजन ज्यादा से ज्यादा लाभ ले। इसी क्रम में जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष श्रीमती लकेश्वरी देवा लहरें ने कहा कि आज जिले में हर्षोल्लास के साथ राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने बहुत ही संघर्षों के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश का निर्माण कराया है। इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि हम सभी प्रदेश सहित सक्ती जिले के विकास में शासन प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों, पत्रकारों सहित सभी से सक्ती जिले को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। इसी क्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सभी जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बहुत ही हर्षोल्लास का विषय है कि राज्य बने 24 साल हो गए है। हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश ने राज्य निर्माण के बाद अनेक सफलताएं हासिल की है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश की तरह नवीन जिला सक्ती भी तेजी से विकास करे इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है और नवगठित सक्ती जिले का प्रदेश में एक अलग पहचान बनाना है। जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में नगरपालिका बाराद्वार अध्यक्ष श्रीमती रेशमा विजय सूर्यवंशी, सहित अन्य विभिन्न जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम सक्ती अरूण सोम, एसडीएम डभरा बालेश्वर राम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल सहित जिले के युवा, बच्चे, महिला, पुरुष, बुजुर्ग, सभी वर्गों के नागरिक सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे।

विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र –

जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। समारोह स्थल और आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, क्रेडा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल सनसाधन विभाग, वन विभाग, जनसंपर्क विभाग, आदिवासी विकास विभाग, आयुष विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें आमजन को विभिन्न शासकीय योजनाओं व कार्यों की जानकारी प्राप्त हुई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

बडी खबर: प्रदेशभर में सघन वाहन जांच अभियान, 364 वाहनों पर कार्रवाई ..

दो दिनों में 4.81 लाख रुपए से अधिक का समन शुल्क वसूला, 5 वाहन जब्त; 19 के परमिट निरस्त करने...

खबर सूरजपुर ..5 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर रेना जमील ..

60 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, छह नए केंद्रों में भी मिलेगी सुविधा , बिचौलियों पर रहेगी कड़ी निगरानी,...

खबर सूरजपुर ..6 घंटे ago

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी की विरासत सहेजने की पहल, समाधि स्थल और आश्रम के विकास पर जोर ..

कलेक्टर रेना जमील ने गोविंदपुर स्थित समाधि स्थल एवं आश्रम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले के 718 मतदान केंद्रों की मतदाता सूची के मुद्रण के लिए निविदा आमंत्रित ..

4 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक जमा कर सकेंगे निविदा, उसी दिन दोपहर 3 बजे खोली जाएगी .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..15 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को जिले में वर्षा की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट ..

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मैच देखने पहुंचे, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्टार परफॉर्मर्स को दिए...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका ..

एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन एपिकॉन-2026 में शामिल हुए राज्यपाल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय ..

251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं, पूर्ववर्ती OTS योजना की तुलना में विक्रय प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि ,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी ..

तीन जिलों में 2.70 करोड़ रुपये से बनेंगे भवन, विभागीय सेवाओं और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को मिलेगी मजबूती .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending