खबर सक्ती ...
सजल भूषण सम्मान से सम्मानित हुए सजलकार – रमेश सिंघानिया ..

मथुरा में हुआ वार्षिक सजल समारोह ..
सक्ती, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 10 नवंबर रविवार 2024 को आर सी ए महिला महाविद्यालय मथुरा के सभागार में वार्षिक सजल समारोह का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में दो या दो से अधिक सजल संग्रह लिखने वाले सजलकारों को सम्मानित किए जाने के तारतम्य में सजल सर्जना समिति मथुरा द्वारा कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल हुए बाराद्वार के सजलकार रमेश सिंघानिया को सजल भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह और 1500/- रूपयों की सम्मान राशि भी भेंट की गई। उल्लेखनीय है कि रमेश सिंघानिया ने काव्य की नवीनतम विधा सजल के तीन संग्रह अवसर नहीं प्रतीक्षा करता, दोष नहीं कुछ दर्पण का और आदमी पत्थर हुआ की रचना की है। सिंघानिया को शाल श्रीफल भेंट कर स्व. मधूसूदन चतुर्वेदी स्मृति सम्मान भी प्रदान किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता सजल विधा के प्रवर्तक अनिल गहलौत ने की। विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार त्यागी (सहायक आयुक्त नगर निगम मथुरा-वृंदावन) राजबहादुर राज (अपर जिलाधिकारी हाथरस) श्रीमती जय वर्मा (संस्थापक काव्य मंच, नोंटिंघम यूं. के.) अनिल अग्रवाल (समाज सेवी मथुरा) रमेश चंद्र मित्तल (प्रबंधक आर सी ए महिला महाविद्यालय) रहे।
इस अवसर पर 20 सजल संग्रहों का लोकार्पण हुआ। द्वितीय सत्र जो कि अपराह्न तीन बजे प्रारंभ होकर रात्रि सात बजे तक चला में 44 कवियों ने अपनी सजलें प्रस्तुत कीं। रमेश सिंघानिया ने अपनी सजल “आपस के मतभेदों की दीवार गिराने बैठे हैं। मिल-जुल कर वे अच्छे से सरकार चलाने बैठे हैं।।” प्रस्तुत की।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login