Connect with us

खबर सक्ती ...

युवती की गले में परसुल से प्रहार कर वीभत्स हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा ..

Published

on

फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश बी. आर. साहू का निर्णय ,

अभियोजन की ओर से पैरवी राकेश महंत विशेष लोक अभियोजक ने की ..

सक्ती, फास्ट ट्रैक कोर्ट सक्ती के विशेष न्यायाधीश बी. आर. साहू द्वारा 21 वर्षीय युवती के हत्या के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध आरोपित अपराध दोष सिद्ध पाए जाने पर आरोपी को आजीवन कारावास की सजा एवं अर्थदंड से दंडित करने का निर्णय पारित किया गया है। विशेष लोक अभियोजक राकेश महंत ने बताया कि 21 वर्षीय युवती दिनांक 25 नवंबर 2023 को अपने घर में अकेली थी उसके पिता और भाई सुबह मोटरसाइकिल से हार्वेस्टर से धान काटने के लिए सरसीवा चले गए थे उसकी मां गांव में स्थित आंगनवाड़ी में पढ़ाने चली गई थी एवं छोटी बहन सवेरे कॉलेज में पढ़ने के लिए शक्ति चली गई थी। आरोपी सुनेपन का फायदा उठाकर युवती के घर में अपने मोटरसाइकिल से लगभग दोपहर 12:00 बजे घर के अंदर आया। आरोपी ने अपने मोटरसाइकिल को युवती के घर के बाहर खड़ा किया और घर में प्रवेश किया तथा कुछ देर बाद घर से हड़बड़ा कर निकलते हुए मोटरसाइकिल से भागते हुए गया जिसे वहां पर क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने देखा तथा आरोपी को घर से भागते हुए युवती के बुआ ने घर के दरवाजे पर देखा। मृतिका के बुआ ने घर अंदर जाकर देखा तो मृतिका मर चुकी थी तथा उसके दाएं गला के तरफ खून निकल रहा था तथा वह बिस्तर में पड़ी हुई थी। मृतका के बुआ ने तत्काल घर से बाहर निकला और आरोपी के बारे में वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों से पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि आरोपी हड़बड़ाते हुए अपने मोटरसाइकिल से भाग गया है जिसे उन्होंने देखा है। मृतका के बुआ ने तत्काल गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जाकर मृतका के माता को घटना के बारे में बताई की तुम्हारी बड़ी बेटी को आरोपी हरिओम ने घर में आकर उसके गले को हथियार से मार कर उसकी हत्या कर दी है। मृतका की बुआ और उसके माता आंगनबाड़ी से हड बडाते हुए पैदल घर आए तो देखा कि मृतिका बिस्तर में मृत पड़ी हुई थी तथा उसके दाएं गले से खून निकल रहा था तथा बिस्तर के चादर में भी खून दिख रहा था जिसे देखते ही मृतका की माता और उसकी बुआ चिल्ला चिल्लाकर रोने लगी जिसकी आवाज को सुनकर वहां क्रिकेट खेल रहे लड़के और गांव वाले घर के अंदर गए तथा उन्होंने भी मृतिका को देखा। गांव की एक लड़के ने घटना की सूचना 112 पुलिस वाहन को दिया जिस पर थाना बाराद्वार से तुरंत पुलिस फोर्स घटना स्थल पहुंचा तथा घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा करवाई किया तथा मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां दो सदस्यीय डॉक्टरो की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण डॉक्टर द्वारा हत्यात्मक प्रकृति का बताया गया। थाना बाराद्वार के निरीक्षक विवेचक गगन बाजपेई द्वारा गवाहों से पूछताछ कर के बयान दर्ज किया गया तथा आरोपी हरिओम राठौर को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें वाद विवाद के दौरान मृतका के घर के किचन में रखें धारदार परसूल से मृतका की हत्या करना बताया। हत्या मे प्रयुक्त धारदार परसूल को मृतका के घर के अंदर से सीढी में चढ़कर बगल वाले के घर के शौचालय के छत में रखना बताया जिसे आरोपी द्वारा निकालकर पेश करने पर पुलिस वाले जप्त किया तथा जिस मोटरसाइकिल से आरोपी मृतका के घर आया था तथा हत्या करने के बाद भाग गया था उस मोटरसाइकिल को पेश करने पर पुलिस वाले जप्त किए थे एवं घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े जिसमें खून के दाग धब्बे लगे हुए थे को भी पेश करने पर पुलिस वाले जप्त किये। आरोपी हरिओम राठौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल सक्ती भेज कर संपूर्ण विवेचना उपरांत विशेष न्यायालय फास्ट्रेक कोर्ट सक्ती में आरोपी हरिओम राठौर के विरुद्ध अभियोग पत्र विशेष न्यायालय सक्ती में पेश किया गया था।

विशेष न्यायालय सक्ती ने उभय पक्षों को पर्याप्त समय अपने पक्ष रखने के लिए देने के पश्चात तथा अभियोजन एवं अभियुक्त पक्ष के अंतिम तर्क श्रवण सुनने तथा संपूर्ण विचारण पूर्ण होने के पश्चात न्यायालय द्वारा निर्णय पारित किया गया। अभियुक्त द्वारा मृतिका की हत्या करना प्रमाणित करने में अभियोजन के सफल रहने तथा अभियोजन द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आरोपित अपराध संदेह से परे प्रमाणित कर दिए जाने से अभियुक्त हरिओम राठौर पिता नकुल राठौर उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी ग्राम खुटादहरा थाना बाराद्वार जिला सक्ती को विशेष न्यायाधीश बी आर साहू फास्ट्रेक कोर्ट शक्ति द्वारा सिद्ध दोष पाए जाने पर दोष सिद्ध घोषित किया गया तथा अभियुक्त को धारा 302 भारतीय दंड संहिता के अपराध के लिए आजीवन कारावास एवं 5000, रूपय के अर्थदंड की सजा से दंडित किया गया है। अभियोजन की ओर से पैरवी राकेश महंत विशेष लोक अभियोजक फास्ट्रेक कोर्ट सक्ती ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

बेहतर यातायात और व्यापार के लिए चेम्बर–CAG की अहम बैठक, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल ट्रांसपोर्ट पर जोर ..

रायपुर, शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित व आधुनिक रूप देने के उद्देश्य...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को ..

मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश .. रायपुर, नवा रायपुर के शहीद...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

उपजेल सक्ती में जेल समीक्षा कार्यक्रम सम्पन्न, बंदियों की समस्याओं पर हुआ मंथन ..

सक्ती, उपजेल सक्ती में 06 मई 2026 को जेल समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सुशासन तिहार के शिविर में त्वरित समाधान, लेकिन सवाल भी कायम ..

ग्राम लहंगा में महिला को मौके पर मिला राशन कार्ड, वर्षों की परेशानी पर तत्काल राहत .. सक्ती, प्रदेश में...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

घर छोड़ने के बहाने युवती से छेड़छाड़, जैजैपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर मारपीट—दोनों आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, थाना जैजैपुर क्षेत्र...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

चैम्प्स पोर्टल पर कृषि यंत्रों के लिए आवेदन शुरू, किसानों को मिलेगा अनुदान ..

सक्ती, जिले के कृषकों के लिए कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चैम्प्स प्रणाली के तहत वित्तीय वर्ष...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: लहंगा शिविर में 296 आवेदन, 123 का मौके पर समाधान ..

सरकार पहुँची गांव के द्वार: लहंगा शिविर में जॉब कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण , 20 ग्राम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण, बिना पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती के निर्देश ..

सक्ती, सचिव एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार “सही दवा, शुद्ध आहार—यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत 4 एवं 5...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विकसित कृषि संकल्प अभियान–2026 की शुरुआत, जागरूकता रथ गांव-गांव करेगा किसानों को जागरूक ..

खरीफ से पहले किसानों को सशक्त बनाने की पहल, आधुनिक तकनीक व योजनाओं से जोड़ने अभियान शुरू .. सक्ती, किसानों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न ..

वन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने के निर्देश .. रायपुर, मुख्य सचिव ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending