Connect with us

खबर सक्ती ...

छपोरा में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृति परीक्षा के लिए आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला ..

Published

on

रायगढ़, विकासखंड पुसौर जिला रायगढ़ अंतर्गत संकुल केंद्र छपोरा के शासकीय माध्यमिक शाला छपोरा में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृति परीक्षा 2024-25 हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा आठवीं के पात्र छात्र-छात्राओं हेतु राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृति परीक्षा होती है। जिसमें परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 वीं से कक्षा 12वीं तक प्रति माह एक हजार की अतिरिक्त छात्रवृत्ति शासन द्वारा प्रदान की जाती है।

जिला शिक्षा अधिकारी राव के निर्देशन में बीईओ दिनेश पटेल ने कार्यशाला की शुरुआत में उपस्थित सभी शिक्षकों पालकों तथा छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृति परीक्षा के बारे में विस्तार से बताते हुए उपस्थित शिक्षकों को किस तरह फार्म भरना है कैसे तैयारी कराना चाहिए आदि जानकारी देते हुए अपने-अपने विद्यालय में प्रतिदिन अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित कर इस पर अध्यापन कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी पालकों से अपने बच्चों को अतिरिक्त समय देकर उनके अध्यापन कार्य में मदद करने को कहा। उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन करते हुए नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा पर भी चर्चा करते हुए जानकारी दी।

विकासखंड स्त्रोत समन्वयक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रोत्साहित किया। साथ ही उपस्थित हायर सेकेंडरी स्कूल झलमला के प्राचार्य कांतानाथ तिवारी बच्चों को परीक्षा के समय सरल सवालों को पहले तथा कठिन सवालों को बाद में हल करने का तरीका बताते हुए यह भी समझाया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी कितना जरूरी है। तत्पश्चात संकुल प्राचार्य विजय साव ने बच्चों को प्रोत्साहन के साथ आशीर्वाद दिया तथा उपस्थित सभी को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में संकुल केंद्र छपोरा से सत्र 2023-24 में 7 बच्चों का चयन एनएमएमएसई छात्रवृति परीक्षा में हुआ था। जिसको विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देते हुए बच्चों एवं संबंधित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान संकुल शैक्षिक समन्वयक मायाराम गुप्ता संकुल केंद्र छपोरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस एक दिवसीय कार्यशाला में संकुल शैक्षिक समन्वयक अर्जुन कुमार पंडा, मनोज कुमार पंडा, मायाराम गुप्ता, मुरलीधर गुप्ता की उपस्थिति सराहनीय रही। साथ ही इस कार्यक्रम में माध्यमिक शाला छपोरा के प्रधान पाठक गंगाराम प्रधान के साथ अन्य 15 माध्यमिक शालाओं की प्रधान पाठक तथा 10 प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठक के साथ प्रतियोगी परीक्षा के प्रभारी शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में बच्चों और पालकों की उपस्थिति इस कार्यशाला में रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 मिनट ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर6 घंटे ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की छापेमारी, कई होटलों से सिलेंडर जब्त ..

होटलों में घरेलू गैस से बन रहा था खाना, खाद्य विभाग की कार्रवाई में सिलेंडर व उपकरण जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर कोरबा21 घंटे ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending