Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात ..

Published

on

बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बस्तर ओलंपिक के समापन और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे गृह मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की हालिया उपलब्धियों और बस्तर संभाग में चलाए जा रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि सरकार द्वारा सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के लिए किए गए प्रयासों ने स्थानीय जनता का भरोसा जीता है, जिससे माओवादी प्रभाव कमजोर हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों के कारण बस्तर क्षेत्र में नक्सल प्रभावित इलाकों में घटनाओं में तेजी से कमी आई है। सरकार के प्रयासों से बस्तर अब नक्सल मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुरक्षा बल लगातार प्रभावी अभियान चला रहे हैं, और विकास कार्यों ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त कर लिया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15,000 मकानों के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को बस्तर ओलंपिक के महत्व और राज्य में इसके प्रभावों के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ते हुए शांति और विकास की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है। अब तक इस ओलंपिक में 1.65 लाख से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बस्तर ओलंपिक में हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और वॉलीबॉल समेत 11 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है, जो युवाओं को एकजुटता, सकारात्मकता और सामुदायिक भावना से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की एक नई लहर का प्रतीक है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..10 घंटे ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

♦️ सक्ती में बूथ 191 पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का प्रसारण ..

♦️ भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ कार्यक्रम में की सहभागिता .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

♦️ जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडार, किसान समय पर करें उठाव – उप संचालक कृषि तरुण प्रधान ..

सक्ती, खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले के किसानों से समय रहते खाद एवं प्रमाणित बीज...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

🚨 शराब दुकान में पॉकेटमारी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपये बरामद ..

🚨 डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉकेटमार गिरोह को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त .. सक्ती, डभरा पुलिस ने...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

♦️ पशुओं के बीमार होने पर डायल करें 1962, घर पहुंचेगी मोबाइल पशु चिकित्सा एम्बुलेंस ..

♦️ डॉक्टर सहित मौके पर मिलेगा उपचार, राज्य के सभी जिलों में संचालित है निःशुल्क सेवा .. सक्ती, पशुपालन एवं...

खबर रायगढ़2 दिन ago

♦️ नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल ..

♦️ जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश .. रायगढ, सामाजिक...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

♦️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान ..

♦️ परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी , ♦️ त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

♦️ छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित ..

♦️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

♦️ ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार ..

♦️ सरकारी योजनाओं से मिल रहा संबल, मत्स्य पालन से खुल रहे रोजगार और आय के नए अवसर .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending