खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..
बिना लाइसेंस खाद्य बिक्री पर व्यवसायी को सजा और जुर्माना ..

जुर्माना न भरने पर 2 माह का अतिरिक्त कारावास ..
सारंगढ़-बिलाईगढ़, बिना खाद्य लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेचने पर कोसीर के धनसाय किराना स्टोर के संचालक धनसाय पटेल को 3 महीने का कारावास और 5,000 रुपये का जुर्माना हुआ है। जुर्माना न भरने की स्थिति में 2 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2017 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कोसीर स्थित धनसाय किराना स्टोर पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालक के पास खाद्य लाइसेंस न होने की पुष्टि हुई। इस पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायालय में सुनवाई के बाद 20 नवंबर 2024 को न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी ठहराया। आरोपी को पहले 25 अप्रैल 2019 को जमानत पर रिहा किया गया था।


प्रशासन की चेतावनी –
खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस घटना के बाद क्षेत्र के अन्य व्यवसायियों को भी चेतावनी दी है कि वे समय रहते अपना खाद्य लाइसेंस बनवाएं। बिना लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह संदेश जनता के लिए –
खाद्य सामग्री खरीदते समय उपभोक्ता भी सुनिश्चित करें कि विक्रेता के पास वैध लाइसेंस हो, ताकि गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री प्राप्त हो सके।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login