Connect with us

खबर सक्ती ...

डोंड़की में 32वें सतनाम महामहोत्सव की तैयारियां जोरों पर ..

Published

on

गुरु घासीदास के संदेश को पंथी नृत्य व गीत-संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा ,

कलाकारों के लिए पुरस्कार और सम्मान की विशेष घोषणा ..

सक्ती, जिले के विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम डोंड़की-भांठापारा में आगामी 29 जनवरी से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय सतनाम महा महोत्सव का भव्य भक्तिमय आयोजन होने जा रहा है। आयोजन की तैयारी में डोंड़की ग्रामवासी लगे हुए हैं। इस संबंध में डोंड़की निवासी तथा आयोजन समिति के सदस्य कैलाश लहरे ने बताया कि डोंड़की गांव में बहुत लंबे समय से हर साल गुरू बाबा घासीदास जी के जयंती के तारतम्य में तीन दिवसीय सतनाम महामहोत्सव का आयोजन होते आ रहा है। इस‌साल का आयोजन 32 वां आयोजन होने जा रहा है। आयोजन समिति के संजू भारद्वाज ने बताया कि इस साल तीन दिवसीय सतनाम महामहोत्सव में 29 से 31 जनवरी तक बाबा गुरू घासीदास के‌ मनखे-मनखे एक बरोबर पर आधारित समतामूलक सतनाम विचारधारा के संदेश को पंथी‌लोक नृत्य व गीत संगीत के‌ माध्यम से बताया जायेगा। इस दौरान तीनों दिन रात्रि कालीन कार्यक्रम में पंथी लोक नृत्य की धूम रहेगी।‌ आयोजन समिति ने कार्यक्रम को रोचक व आनंददायी बनाने के लिए पंथी कलाकारों के लिए पुरस्कारों का ऐलान भी किया है जिसमें प्रथम स्थान पर रहने वाले कलाकारों को 11000 रूपय व मोमेंटो प्रदान किया जायेगा। इसी क्रम में दूसरे स्थान पर रहने वाले पंथी दल को 9000 रूपय व मोमेंटो, तीसरे स्थान प्राप्त कलाकारों को 7000 रूपय व‌ मोमेंटो, चौथे स्थान वालों को 5000 रू व मोमेंटो तथा पांचवें स्थान प्राप्त कलाकारों को 3000 रूपय व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं इस बार आयोजन समिति ने बैठक दल के कलाकारों के लिए अलग से इनाम की घोषणा की है जिसके तहत प्रथम स्थान पर रहने वाले कलाकारों को 3000 रूपय व मोमेंटो, दूसरे स्थान प्राप्त को 2000 रूपय तथा तीसरे स्थान प्राप्त कलाकारों को 1500 रूपय व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब हो कि डोंड़की गांव में 90 के दशक से पंथी लोक नृत्य पर आधारित तीन दिनी सतनाम महामहोत्सव का आयोजन होते चले आ रहा है जिसमें दूर-दूर से पंथी लोक नर्तक दल बाबा गुरू घासीदास जी के सतनाम संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं। इस आयोजन को लेकर डोंड़की-भांठापारा में भक्तिमय वातावरण निर्मित होने लगा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending