खबर सक्ती ...
अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार ..

सक्ती, थाना सक्ती पुलिस ने अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अंजोरीपाली निवासी फिरीत लाल मांझी (25 वर्ष) अपने घर के सामने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान आरोपी फिरीत लाल मांझी को 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। यह शराब 2 प्लास्टिक जरिकेन (5 लीटर क्षमता), 2 हरी प्लास्टिक बोतल (2 लीटर क्षमता), और 1 हरी प्लास्टिक बोतल (1 लीटर क्षमता) में भरी हुई थी। शराब की अनुमानित कीमत 1500 रुपये है।
आरोपी से शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध की श्रेणी में पाया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी के साथ सउनि संतोष पांडेय, प्र.आर. विनोद कंवर, आर. विनोद कटकवार, और म.आर. दिव्यांश गोड़ की विशेष भूमिका रही।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login