Connect with us

खबर सक्ती ...

आप सभी अपना जीवन ईश्वर को समर्पित कर दीजिए क्योंकि ईश्वर हमेशा न्याय करता है : संत पुनीत शाही बाबा ..

Published

on

मां जोरा दाई की पावन धरा ग्राम बोईरडीह में श्रीमद्भागवत कथा का चल रहा आयोजन ,

अघोर पीठ अभेद आश्रम बोईरडीह से संत पुनीत शाही बाबा जी पहुंचे ..

सक्ती, मां जोरा दाई की पावन धरा ग्राम बोईरडीह-हसौद में इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा का संगीतमय भक्तिमय आयोजन चल रहा है।‌ इस ज्ञान यज्ञ महोत्सव में आयोजन के‌ सातवें दिवस के आयोजन में भक्तों के बीच अधोरपीठ अभेद आश्रम बोईरडीह के संत बाबा पुनीत शाही भी पहुंचे।

इस मौके पर बाबा पुनीत शाही ने भी भक्त जनो को संबोधित करते हुए कहा कि आप जीवन को ईश्वर आधारित कर दीजिए। ईश्वर को समर्पित कर दीजिए क्योंकि ईश्वर हमेशा न्याय करता है। इसलिए आप सभी अपना जीवन ईश्वर पर पूर्ण विश्वास करते हुए उसे समर्पित कर दीजिए और धैर्य बनाए रखिए। भगवान आपके‌ साथ न्याय करेंगे। अघोर संत पुनीत शाही बाबा ने आगे कहा श्रीमद्भागवत कथा केवल कथा नहीं बल्कि यह जीवन जीने की पद्धति है। अघोर संत बाबा पुनीत शाही ने हिन्दूत्व जीवन शैली को अपनाते हुए जीवन जीने की बात कही। उन्होंने बताया कि हिंदूत्व एक सभ्यता है, एक संस्कृति है। हिन्दूत्व जीवन जीने की पद्धति है। आप सभी हिन्दुत्व जीवन शैली को अपनाएं। जीवन को सुंदर बनाएं साथ ही समाज को सुंदर बनाएं।

व्यास पीठ पर विराजमान संत पं. अजय पांडेय शास्त्री जी महराज ने सातवें दिन की कथा सुनाते हुए कहा कि जब जीव व परमात्मा का मिलन होता है तो वह मिलन सात्विक मिलन होता है। उन्होंने भगवान को परम ब्रह्म का स्वरूप बताते हुए कहा कि हम दुनिया के आंखों को तो बंद कर सकते हैं लेकिन परमात्मा का आंख बंद नहीं कर सकते हैं। वह हमारे अच्छे- बुरे, पाप- पुण्य सब कुछ देखते रहते हैं‌। इसलिए हमें भगवान से किसी प्रकार की संकोच नहीं करनी चाहिए। सातवे दिन उन्होंने भक्तजनों को रूक्मिणी विवाह, एवं रासलीला की कथा श्रवण कराया।

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोईरडीह में इस भक्तिमय आयोजन का समापन 12 फरवरी को गीता हवन, तुलसी वर्षा, पूर्णाहुति तथा प्रसाद वितरण के साथ होगा। गौरतलब हो कि बोईरडीह में यह भक्तिमय आयोजन साहु समाज बोईरडीह के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर कथा श्रवण करने सरपंच सुंदरलाल चंद्रा, पत्रकार योम प्रकाश लहरे व उदय मधुकर भी सक्ती से पहुंचे हुए थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली16 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन ..

शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

राज्योत्सव-2026 की तैयारियां तेज, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन बने नोडल अधिकारी ..

2 नवंबर को कलेक्ट्रेट के समीप मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर खेत और खसरे की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करें: अपर कलेक्टर भगत ..

दूरस्थ खेतों में पहुंचकर परखी सर्वे की गुणवत्ता, धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का भी लिया जायजा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती मे ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत पुलिस की बडी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार ..

न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को भेजा जेल, फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी .. सक्ती, जिले में लंबे समय...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

भाजपा मंडल भौथिया की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर ..

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र , मंडल प्रभारी रामनरेश यादव...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

हवाई फायरिंग विवाद के बीच SP अंकिता शर्मा के समर्थन में उतरे अवधेशानंद गिरी महाराज ..

शस्त्र पूजन को बताया नारी शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक आदर्श, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत ..

2012 में गुवाहाटी से लाई गई थी, वृद्धावस्था के कारण निधन; पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने दी अंतिम विदाई...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वर्षों से फरार चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस ने न्यायालय में किया पेश ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से पतासाजी कर पकड़े गए वारंटी .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 27 अक्टूबर को सक्ती आएंगे नाना पटोले ..

डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी और स्थल चयन को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending