Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर ने की टीएल बैठक में योजनाओं की समीक्षा ..

Published

on

किसान पंजीयन में ढिलाई, आधा दर्जन तहसीलदारों को नोटिस ,

चखना सेन्टरों में गंदगी दिखने पर आबकारी अधिकारी पर होगी कार्रवाई ,

पीएम के आगमन को लेकर मोहभठ्ठा में चल रहीं तैयारियां ..

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक टीएल बैठक में लंबित प्रकरणों और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। एग्रीस्टेक योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन में ढिलाई बरतने वाले आधा दर्जन तहसीलदारों को शो कॉज नोटिस देने के निर्देश दिए। तीन दिनों में उन्हें जवाब देना होगा अन्यथा बड़ी कार्रवाई की जायेगी। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सौंपे गये दायित्वों को आपसी तालमेल के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, डीएफओ सत्यदेव शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने पीएम पोर्टल एवं मुख्यमंत्री जनदर्शन में मिले शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक विभागवार इसकी जानकारी ली। वर्तमान में विभिन्न विभागों से जुड़े लगभग 49 शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने 13 मार्च तक इन सबका सार्थक निराकरण कर जिला कार्यालय को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहर की चखना दुकानों में हो रहे प्लास्टिक कचरे की गंदगी पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की झलक इन जगहों पर भी दिखनी चाहिए। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को इस पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और एक सप्ताह में नगर निगम आयुक्त से इस बारे में प्रतिवेदन भी मंगाई है। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के बड़ी संख्या में काम चल रहे हैं। इनमें जरा भी किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई तो सीधे जनपद पंचायत के सीईओ के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। वे अपने माताहत अमले को इस आशय का स्पष्ट संदेश पहुंचा दे।

कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। बताया गया कि एप्रोच रोड एवं पार्किंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को लोकार्पण एवं भूमिपूजन के लिए प्रस्तावित कार्यों की सूची जिला पंचायत सीईओ के पास जमा करने निर्देश दिए। अगले तीन दिनों में यह कार्य कर लिया जाये।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending