Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती नगर में होली उत्सव की धूम, मारवाड़ी समाज ने किया होलिका पूजन ..

Published

on

भक्त प्रहलाद की जयकारों के साथ महिलाओं ने की पूजा-अर्चना ,

आज रात होगा होलिका दहन का भव्य आयोजन ..

सक्ती, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के हृदय स्थल हटरी चौक में मारवाड़ी समाज द्वारा होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज, 13 मार्च को मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा होलिका माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की गई।

भक्त प्रहलाद और असुर राजा हिरण्यकश्यप से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार, हर वर्ष होलिका दहन किया जाता है। कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका की सहायता ली थी। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद सुरक्षित रहे और होलिका आग में भस्म हो गई। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है।

आज सुबह से ही होलिका पूजन को लेकर मारवाड़ी समाज की महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं ने ओढ़ना ओढ़कर, कच्चा सफेद सूत, गुड़, जल सींचकर, होलिका की परिक्रमा की। उन्होंने गोबर से बने बड़कुले चढ़ाकर, चावल-रोली का तिलक कर गेहूं की धोक मारते हुए ‘भक्त प्रहलाद’ के जयकारे लगाए।

नगर के श्रीराम मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम शर्मा एवं रिंकू शर्मा ने मारवाड़ी समाज के सहयोग से विधिपूर्वक पूजा संपन्न करवाई। इसके पश्चात आज रात्रि 11:30 बजे होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त नगर के अन्य प्रमुख स्थलों जैसे हटरी चौक, बुधवारी बाजार के पास, गुरुद्वारे के पास और कचहरी चौक में भी पूजा-अर्चना के बाद रात्रि में होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़7 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...7 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending