Connect with us

ख़बर रायपुर

विश्व जल दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से किया जल संरक्षण का आह्वान ..

Published

on

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से जल संरक्षण अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है — जीवन का आरंभ जल से हुआ है और इसका सतत प्रवाह ही जीवन की निरंतरता का आधार है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज जब दुनिया जल संकट की ओर बढ़ रही है, तब हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जल की हर बूँद को संजोए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में जल के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जल संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। राज्य में जन-भागीदारी के माध्यम से जल संचय को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही जल प्रदूषण नियंत्रण और जल संसाधनों के पुनर्जीवन के लिए भी योजनाबद्ध और सतत प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धमतरी जिले में आयोजित ‘जल-जगार महोत्सव’ जल संरक्षण को लेकर एक अभिनव पहल थी, जिसमें स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से जल चेतना को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, अनियंत्रित दोहन और प्रदूषण के कारण स्वच्छ जल की उपलब्धता भविष्य की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुकी है, जिसे केवल सामूहिक प्रयासों से ही टाला जा सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि जल की प्रत्येक बूँद को सहेजेंगे, इसके महत्व को जन-जन तक पहुँचाएँगे और आने वाली पीढ़ियों को जल-समृद्ध भविष्य का उपहार देंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प ..

पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन .. रायपुर, रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

खाद की कालाबाजारी व अनियमितता पर कलेक्टर की सख्ती, 7 विक्रेताओं-फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड ..

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग की कार्रवाई, चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुआ अर्थदंड...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

🚨 “सट्टा किंग कहां हैं? छोटे सटोरियों संग पुलिस का फ्लैग मार्च, बड़े खिलाड़ियों पर शहर में उठे सवाल” ..

🚨 “सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो का नारा, मगर बड़े सटोरिये रहे नदारद; पुलिस अभियान पर ‘खाना-पूर्ति’ की शहर में चर्चा” .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से देवरमाल सरपंच योगेंद्र साहू ने की शिष्टाचार मुलाकात ..

पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत, ग्राम पंचायत के विकास व जनसमस्याओं पर हुई चर्चा .. सक्ती, जिले की नवपदस्थ...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन ..

धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव .. ​रायपुर, समान नागरिक संहिता के लिए...

खबर रायगढ़4 दिन ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैम्पल ..

त्योहारी सीजन में खाद्य गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर, चावला रेस्टोरेंट एवं कलाकंद मिठाई दुकान से लिए गए नमूने .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ईद मिलादुन्नबी पर सक्ती मुस्लिम समाज की ऐतिहासिक पहल, विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, कौमी एकता की दिखी मिसाल ..

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान से दिया मानवता का पैगाम, मुस्लिम जमात के शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जैजैपुर में कोटपा एक्ट के तहत तंबाकू उत्पादों पर कार्रवाई, 29 दुकानदारों से 3,700 रुपये जुर्माना वसूला ..

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में चला सघन जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी कड़ी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से की सौजन्य मुलाकात ..

संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों से कराया अवगत, जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं का उठाया मामला .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में गूंजा ‘खेलो इंडिया संवाद 2026’ का संदेश ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को विद्यार्थियों ने सुना, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending