Connect with us

खबर बिलासपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की तैयारियों की समीक्षा ..

Published

on

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ को 33 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात ,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए निर्देश – कहा कार्यक्रम स्थल में जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो ..

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को प्रस्तावित दौरे को लेकर बिलासपुर में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा राज्य के लिए बड़े सौभाग्य की बात है, खासकर नवरात्रि के शुभ अवसर पर उनका आगमन छत्तीसगढ़ के विकास के लिए शुभ संकेत है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था, जिसे प्रधानमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इसके बाद से कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

प्रधानमंत्री की रैली के लिए पांच विशाल डोम तैयार किए गए हैं, और यह अब तक का छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा प्रधानमंत्री कार्यक्रम माना जा रहा है। कार्यक्रम में पूरे राज्य से लगभग 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान प्रधानमंत्री राज्य को करीब 33 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत प्रदेश में आदिवासी समुदायों, विशेष रूप से बिरहोर, बैगा और पहाड़ी कोरवा जनजातियों को लाभ मिल रहा है, जिससे उनके विकास की गति तेज हुई है।

समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासन की सराहना की और निर्देश दिए कि किसी भी हितग्राही को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बिलासपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है, और प्रशासन प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर2 मिनट ago

स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई विदाई ..

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित .. बिलासपुर, जिले से स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा...

खबर बिलासपुर13 मिनट ago

कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पर कनिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबित ..

जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई .. बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने...

खबर सक्ती ...35 मिनट ago

बडी खबर: जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका की सुनवाई पर रोक से इनकार ..

हाई कोर्ट में जारी रहेगा चुनाव याचिका का ट्रायल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानूनी दलीलें खुली रखते हुए SLP का...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में अंतरराज्यीय तर्ज पर चल रहे बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार, 4 बाइकें बरामद; पुलिस खंगाल रही बड़ा नेटवर्क ..

चार आरोपी और चार बाइकें बरामद… कहानी अभी बाकी! , सक्ती पुलिस खंगाल रही चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों व संभावित...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया .. सक्ती, शादी का...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

आंगन मिलन सेवा में पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ..

पोषण, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक, आशा साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा : कवि शरण वर्मा ..

आयुष शर्मा बोले—आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी राजनीतिक कमियों पर कांग्रेस करे आत्ममंथन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शराबी चालक पर यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा की कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना ..

स्कूली वाहन चलाते समय शराब सेवन और बिना परमिट पकड़ा गया चालक, धारा 185 व 66/192(1) के तहत हुई कार्रवाई...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान को लेकर 7 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बाइक रैली, रंगोली कार्यक्रम भी होगा , सेवा सेतु ‘सरकार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा-संकल्प अभियान में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा ..

शाला विकास समिति अध्यक्ष रामनरेश यादव ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह , ‘सेवा-संकल्प-राष्ट्र विकास’ पर सजी आकर्षक रंगोलियां .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending