Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम पंचायत सकरेली बा. के ग्रामीणों ने कमलेश्वरी रूपनारायण कुर्रे के साथ किया गिरौधपुरी धाम का भ्रमण ..

Published

on

बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश को ग्रामीणों ने किया आत्मसात – दुलीचंद साहू ..

सक्ती, ग्राम पंचायत सकरेली बा. के आश्रित ग्राम सकरेलीभांठा के ग्रामीणों ने गिरौधपुरी धाम का धार्मिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण किया। इस यात्रा का आयोजन वार्ड पंच 18 कमलेश्वरी रूपनारायण कुर्रे के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कमलेश्वरी कुर्रे ने कहा, वार्ड के विकास के साथ-साथ समाज को एकजुट करना मेरा प्रमुख लक्ष्य है।

गिरौधपुरी धाम सतनाम धर्म के प्रवर्तक संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि और तपोभूमि है। इस पावन स्थल पर जाकर ग्रामीणों ने छाता पहाड़, जोंक नदी, अमृत कुण्ड, चरण कुण्ड, 243 फुट ऊंची जैतखंभ सहित अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन किया। इस दौरान सभी ने सतनाम धर्म और मनखे-मनखे एक बरोबर के संदेश को आत्मसात किया।

इस धार्मिक यात्रा में कंचन देवी केंवट, उषा बाई यादव, विमला बाई पटेल, श्याम बाई साहू, ननकी बाई महंत, सहोद्राबाई सूर्यवंशी, श्रवण कुमार साहू, छबिलाल खांडे, उमेंद यादव (सरपंच सहयोगी), पुनीराम सूर्यवंशी, रामाधार कुर्रे, गणेश राम सूर्यवंशी, महेंद्र कुमार केंवट सहित 150 से अधिक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस यात्रा का आनंद लिया और धार्मिक प्रवचनों के साथ पौष्टिक भोजन भी ग्रहण किया।

इस दौरान दुलीचंद साहू ने कहा कि संत गुरु घासीदास जी ने सत्य और समानता के सिद्धांत पर आधारित सतनाम धर्म की स्थापना की, जो आज भी समाज को एकता और भाईचारे की सीख देता है।

दुलीचंद साहू ने इस यात्रा को यादगार बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending