Connect with us

खबर सक्ती ...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व बिसाहू दास महन्त की 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

Published

on

बाबुजी के सपनों को पूरा करने राजनीति में आये – डॉ महन्त ..

स्व बिसाहू दास महन्त सर्वहारा वर्ग के चितक थे – रामकुमार यादव ..

सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त की 101वीं जयंती के अवसर पर सक्ती स्थित बिसाहू दास महन्त उद्यान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त का सपना था कि हर खेत को पानी और हर हाथ को काम मिले। वे स्वयं भले ही समृद्ध न रहे, लेकिन आने वाली पीढ़ी को समृद्ध बनाने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बिसाहू दास महन्त के विचारों में संत कबीर की सत्यता झलकती थी। उन्होंने देश, प्रदेश और पार्टी को अभावों के बीच संभाला और संघर्ष का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया।

जयंती के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने हरेठी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान ग्रामवासियों ने नवनिर्वाचित सरपंच सारिका सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। नगर के मध्य कचहरी चौक पर पार्षद संतोष कुमार सोनी, रामसजीवन देवांगन, गजाधर यादव, रिक्की सेवक, लेखनी देवांगन और लालू प्रधान ने भी उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा, थाना परिसर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर और मां महामाई दाई मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की मंगल कामना की, जहां उनके साथ महन्त समर्थक उगेन्द्र अग्रवाल (पप्पू), सुदेश शर्मा, भुरू अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, सुभाष देवांगन, गीता देवांगन सहित समर्थक मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि समारोह में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच और जनपद सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महन्त, विधायक रामकुमार यादव, पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा, कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रीना गेवाडीन, पूर्व विधायक चैनसिंह सामले, गुलजार सिंह, आनंद अग्रवाल, रूपनारायण साहू, जनपद पंचायत सक्ती की अध्यक्ष नीतू ऋषि राय, उपाध्यक्ष बंशी खांडे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दादु जायसवाल, रश्मि गवेल, अमित राठौर, प्रीतम अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, राइस किंग खूंटे, कुसुम यादव, रामु जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य सरोज डडसेना, सरपंच अशोक यादव, विशाल जांगड़े, संजय सिदार, जनपद सदस्य ज्ञानिक खांडे, उषा कंवर, दिलसाय कंवर, अमर सिंह राठिया, शांति लहरे, सुनीता श्रीवास, शैल यादव, अनीता सिदार, सत्यप्रकाश महन्त सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने उनके योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट , जैजैपुर के मल्दा में शराब...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending