Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

नगर पालिका जांजगीर-नैला की अध्यक्ष चित्ररेखा देवा गढ़ेवाल ने किया डिजनीलैंड मेले का शुभारंभ ..

Published

on

जांजगीर-चांपा, जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में 17 अप्रैल 2025 की देर शाम डिजनीलैंड मेला सह मीना बाजार का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका जांजगीर-नैला की अध्यक्ष चित्ररेखा देवा गढ़ेवाल ने पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर मनोरंजन मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा नेता देवा गढ़ेवाल, जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, छत्तीसगढ़ पेंशनर संघ के जिला पदाधिकारी केसी राठौर, डिजनीलैंड मनोरंजन मेला के संचालक उमेश गुप्ता, नियाज मंसूरी व रईस अहमद विशेष रूप से मौजूद रहे।

डिजनीलैंड मनोरंजन मेला के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका जांजगीर-नैला की अध्यक्ष चित्ररेखा देवा गढ़ेवाल ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मनोरंजन मेले के आयोजन से माहौल खुशनुमा हो जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यह सबसे अच्छा मनोरंजन पार्क है। उन्होंने आगे कहा कि जिला मुख्यालय जांजगीर में 30 दिन तक रोजाना शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक हर उम्र के लोग यहां आकर भरपूर मनोरंजन पा सकते हैं। क्योंकि, लोगों के मनोरंजन के लिए यहां दर्जनों प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न प्रांतों की चीजों के 50 से अधिक स्टॉल लगे हैं। डिजनीलैंड मनोरंजन मेला देश के विभिन्न राज्यों में अपना जलवा दिखा चुका है। लिहाजा, जांजगीर-चांपा जिले सहित समूचे प्रदेश के लोगों को इस मेले में शामिल होकर भरपूर मनोरंजन के लुत्फ़ उठाने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान मेला संचालक उमेश गुप्ता व नियाज मंसूरी ने बताया कि मेला परिसर में मोबाइल से संबंधित सामान, घर के साफ-सफाई की सामग्री, किचन वेयर, वास्तु के सामान, कंगन-चूड़ी और परिधान, कांच के आइटम, खाद्य सामग्री के स्टाल आदि लगाए गए हैं, जिसकी खरीदारी लोग कर सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा के लिए मनोरंजन मेले में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए इस मेले में अनेक प्रकार के झूले लगे हैं, जिनके शुल्क बहुत ही कम हैं। मेले में ब्रेक डांस झूला, टावर झूला, टोरा-टोरा झूला, ड्रैगन झूला सहित बच्चों के लिए अनेक प्रकार के झूले जैसे मिकी माउस, हेलीकॉप्टर झूला, थ्री-वन झूला, ट्रेन झूला लगाए गए हैं। इसके साथ ही खाना खजाना का भी स्टॉल लगाया गया है। मेले में झूलों की कीमत 50 से लेकर 60 रुपए के बीच है। जबकि, मेले में एंट्री फीस 10 रुपए रखी गई है। मेला एक माह तक रोजाना शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा17 घंटे ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़19 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending