Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में आईपीएल सट्टे का बोलबाला, पुलिस की कार्रवाई महज खानापूर्ति तक सीमित ..

Published

on

बड़े सटोरिए पुलिस की पकड़ से बाहर, गली-गली में खुलेआम चल रहा सट्टे का काला कारोबार ,

नगरवासियों की पुकार: पुलिस करे ठोस कार्रवाई, खत्म हो सट्टे का काला कारोबार ..

सक्ती, आईपीएल सीजन के साथ ही सक्ती शहर में सट्टे का काला कारोबार एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। नगर के हर गली-मोहल्ले में खुलेआम सट्टा खिलाया जा रहा है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई केवल छोटे सटोरियों तक ही सीमित रह गई है। बड़े सट्टा माफिया पुलिस की पकड़ से दूर हैं और नगरवासी इस पर सवाल उठा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बड़े सटोरिए अब सक्ती और आसपास के गांवों में ही बैठकर सट्टा संचालित कर रहे हैं। पहले इन्हें गोवा, दिल्ली, मुंबई या उड़ीसा जैसे शहरों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही पूरा नेटवर्क मजबूत हो गया है। बताया जा रहा है कि आईडी सिस्टम के जरिए भाड़े के नौकरों को बैठाकर करोड़ों का दांव खेला जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद हुलास देवांगन और प्रियांशु अग्रवाल से जुड़ी आईडी और मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच अधर में है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर मोबाइल की सूक्ष्म जांच की जाए, तो कई बड़े बुकी कानून के शिकंजे में आ सकते हैं। मगर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्रदेश के गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में क्राइम मीटिंग में सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे और चेतावनी दी थी कि जहां भी सट्टा मिलेगा, वहां के पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद सक्ती में इन आदेशों का असर नहीं दिख रहा है।

नगर में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पुलिस केवल दिखावटी कार्रवाई कर रही है और बड़े सटोरियों को अभयदान दे दिया गया है। इससे सट्टा माफिया और अधिक मजबूत हो रहे हैं। शनिवार और रविवार को आईपीएल मैचों के दौरान दो पारियों में लाखों-करोड़ों के दांव लगाए जा रहे हैं।

नगरवासियों की मांग है कि पुलिस केवल खानापूर्ति न करे, बल्कि बड़े सट्टा सरगनाओं तक पहुंचकर इस काले कारोबार की जड़ को खत्म करे, जिससे युवाओं और परिवारों को सट्टे की लत से बचाया जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा ..

होली के दिन हुई हिंसक घटना पर भाजपा की प्रतिक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कोटेतरा की सरपंच सुनीता रमेश साहू के प्रयास से छापर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर, 50–60 परिवारों को राहत ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से छापर मोहल्ले के लोगों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी ..

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा, हम आपके होटल जरूर आएंगे, हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा , महतारी वंदन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पेंशनर संघ व देवांगन समाज के साथ नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मनाया होली मिलन, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती में होली मिलन समारोह में रंगा भाईचारे का रंग, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी सभी को शुभकामनाएं...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की स्वीकृति से सक्ती में शुरू हुआ बोर खनन, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद ..

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल रंग लाई, सभी वार्डों में बोर खनन से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष बने योगेश साहू, नितिन सोनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी — जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबद्ध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, जिला सक्ती इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया नारी शक्ति का सम्मान ..

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नारी सम्मान से ही समाज का विकास — महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्ती में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित ..

नारी ही नारायणी : हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं – सांसद कमलेश जांगड़े , मुख्यमंत्री विष्णु देव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending