Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर-एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ..

Published

on

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चिन्हित क्षेत्रों में समन्वित कार्ययोजना बनाकर करे कार्य – कलेक्टर ,

यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता चलाने के संबंध में दिए निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट है वहां दुर्घटनाएं रोकने के लिए अधिकारी निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाएं। ताकि उनमें भी जरूरी सुधार कार्य कराया जा सके। इसके साथ ही अन्य जो दुर्घटना संभावित क्षेत्र है, उन्हें भी चिह्नित करें। उन्होंने दुर्घटना वाले क्षेत्र में सुरक्षा के सभी आवश्यक व्यवस्था जैसे-वाहनों की गति सीमा का बोर्ड, गति अवरोधक, अंधे मोड़, दुर्घटनाजनक क्षेत्र में संकेतक चिन्ह पर्याप्त मात्रा में लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होंने सड़कों के निर्माण से जुड़े विभाग सड़कों में सुधार तथा चौक चौराहों में संकेतक लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पशुओं से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के लिए सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाने के साथ ही आवारा पशुओं के उचित प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल खुलने से पूर्व सभी स्कूल बसों का फिटनेस जांच करने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी को दिए।

पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने, ओवरलोड वाहनों का नियमित जांच करने कहा। उन्होंने कहा कि जिन वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम दिया जाता है उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने मालवाहक वाहनों में यात्री ले जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए लोगों को हेलमेट पहनकर सीमित गति से वाहन चलाने, नशा सेवन कर वाहन न चलाने, यातायात के नियमों की जानकारी देने हेतु लोगों में जन जागरूकता लाने की बात कही। साथ ही समय-समय पर स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए।

बैठक में वन मंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहर, जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू सहित सर्व एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending