Connect with us

खबर रायगढ़

प्रतिबंधित ONEREX सीरप के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में भेजा गया जेल ..

Published

on

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 32 नशीली शीशियों की तस्करी में युवक रंगे हाथ पकड़ा गया ..

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने मंगलवार 4 जून को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए नशीली सीरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में यह कार्यवाही दर्रीडीपा घरघोड़ा मेन रोड किनारे की गई, जहां एक युवक काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से संदिग्ध स्थिति में ग्राहक का इंतजार कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम श्रवण कोरवा पिता सुंदरलाल कोरवा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम आमापाली, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ बताया। पूछताछ के दौरान उसने प्रतिबंधित नशीली सीरप को बिक्री हेतु रखने की बात स्वीकार की। गवाहों की उपस्थिति में उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, जिसमें हैंडल में रखे एक सफेद झोले से कुल 32 शीशियां ONEREX Cough Syrup बरामद की गईं। प्रत्येक शीशी 100 एमएल की थी, जिनमें Codeine Phosphate I.P. 10 mg व Triprolidine Hydrochloride I.P. 1.25 mg पाया गया। कुल बरामद मात्रा 3,200 एमएल (3.2 लीटर) है, जिसकी अनुमानित कीमत 6,240 रुपये है।

पूछताछ में श्रवण कोरवा द्वारा इन सीरप को बिक्री के लिए रखना और परिवहन करना स्वीकार किया गया। उसके विरुद्ध थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई रामसंजीवन वर्मा, आरक्षक उधो पटेल और भानुप्रताप चंद्रा की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की यह कार्यवाही नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending