Connect with us

खबर रायगढ़

ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई संपत्ति और बाइक बरामद ..

Published

on

रात में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी 24 घंटे में दबोचे गए ..

रायगढ़, घरघोड़ा थाना क्षेत्र में ट्रेलर वाहन चालक से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुए दो आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में न केवल लूटी गई सम्पत्ति बरामद हुई है, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

घटना 3 जून की रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच की है जब कोरबा निवासी ट्रेलर चालक दिनेश कुमार निर्मलकर, जो अडानी कोल माइंस मीलूपारा से कोयला लेकर घरघोड़ा रेलवे साइडिंग में अनलोडिंग का कार्य कर रहा था, अपने ट्रेलर (सीजी-12-बीजे-1926) को घरघोड़ा बायपास कांटाघर के पास खड़ा कर खाना खाकर सो रहा था। उसी दौरान दो अज्ञात युवक एक काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (जिसका वाइजर टूटा हुआ था) से पहुंचे और ट्रेलर के केबिन का दरवाजा खोलकर धमकाते हुए पेंट की जेब में रखा पर्स जिसमें 2,000 रुपए नकद थे, एक वीवो मोबाइल (कीमत लगभग 4,000 रुपए) तथा चार्जिंग में लगे उसके मित्र संदीप चौहान का ओप्पो मोबाइल (कीमत लगभग 6,000 रुपए) लूटकर फरार हो गए।

4 जून को दर्ज की गई रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस ने आईपीसी की धारा 309,(4), 3, (5) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 146/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर टीम गठित की और मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर संदेही एकेश मरावी (पिता मोरभंज मरावी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 02, साईंराम कॉलोनी, घरघोड़ा) और राजू सोनवानी (पिता चंद्रिका सोनवानी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 04, सतनामी मोहल्ला, घरघोड़ा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने वारदात में संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पूछताछ और मेमोरेंडम कथन के आधार पर एकेश मरावी से एक वीवो मोबाइल, 500 रुपए नगद तथा वारदात में प्रयुक्त बजाज पल्सर 150cc बाइक (क्रमांक CG-13-AJ-6524) जब्त की गई। वहीं राजू सोनवानी से ओप्पो मोबाइल (जो टूट चुका था) बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई रामसंजीवन वर्मा, आरक्षक उधो पटेल और भानुप्रताप चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending