Connect with us

Uncategorized

ओडिशा से ब्रेजा कार में गांजा ला रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो गांजा समेत 11 लाख की संपत्ति जब्त ..

Published

on

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों, गुंडा तत्वों और फरार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज साइबर सेल और थाना पुसौर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे तीन तस्करों को ब्रेजा कार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो गांजा और लगभग 11 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में कुछ व्यक्ति ओडिशा की ओर से गांजा लेकर रायगढ़ आ रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला और डीएसपी साइबर सेल के मार्गदर्शन पर साइबर सेल, थाना पुसौर, जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी की। इस दौरान ग्राम मचिदा एवं पडिगांव रोड पर पुसौर-साइबर सेल की टीम ने सफेद रंग की संदिग्ध ब्रेजा कार (क्रमांक सीजी 12 बीसी 0369) को रोका, जिसमें तीन युवक सवार थे।

पूछताछ पर आरोपियों ने अपने नाम चंद्रमणि यादव (36), कृष्णा यादव (30) और महेन्द्र यादव (21) बताए, जो क्रमशः रायगढ़ और जशपुर जिलों के निवासी हैं। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे रखे लाल-पीले थैले से 5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये है। आरोपीगण परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। साथ ही, ब्रेजा कार जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई, को भी जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

इस सफलता में पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, कृष्ण कुमार गुप्ता, अमित तिर्की, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, विक्रम सिंह, धनंजय कश्यप, प्रताप बेहरा, विकास प्रधान, सुरेश सिदार, पुष्पेंद्र जाटवर, खिरेंद्र जलतारे, मीनकेटन पटेल, अनूप साव, दिनेश गोंड और कीर्तन यादव की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है और जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिली है।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) चंद्रमणि यादव पिता देवानंद यादव उम्र 36 साल साकिन सोहनपुर थाना लैलूंगा जिला रायगढ।

(2) कृष्णा यादव पिता पाण्डवो यादव उम्र 30 साल साकिन गहनाझरिया थाना लैलूंगा जिला रायगढ़।

(3) महेन्द्र यादव पिता सिदार यादव उम्र 21 साल साकिन हल्दीझरिया थाना बागबहार जिला जशपुर।

जप्त मशरूका –

5 किलो गांजा और ब्रेजा कार सीजी 12 बीसी 0369, कुल मशरूका लगभग 11 लाख रुपये।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर6 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending