Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर ने प्राइवेट स्कूल संचालकों को कोर्स, ड्रेस और पुस्तक खरीदी के लिए दबाव नहीं बनाने के सख्त निर्देश दिए ..

Published

on

स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों का कलेक्टर ने किया समीक्षा ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में जिले के स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों का समीक्षा किया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद पटेल, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, समग्र शिक्षा नोडल अधिकारी नरेश कुमार चौहान सहित बीईओ रेशम लाल कोसले और नरेन्द्र कुमार जांगड़े सहित प्राचार्य, बीआरसी आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि स्कूली बच्चों को समय पर शिक्षा और मध्यान्ह भोजन मिले। इसके साथ-साथ स्कूलों में पेयजल, सामान्य विद्यालय भवन, जर्जर न हो, शौचालय आदि बुनियादी सुविधा हो। शिक्षक समय पर स्कूल जाएं और ड्यूटी के दौरान शराब सेवन नहीं करें। शिक्षक पद के गरिमा के अनुरूप बच्चों के साथ अच्छी शिक्षा और संस्कार दें। यदि किसी शिक्षक के विरूद्ध कोई शिकायत आता है तो उसकी जांच की जाएगी और जांच सही पाए जाने पर उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा कि निजी स्कूल संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि सीजी बोर्ड या सीबीएसई बोर्ड में से किसी एक का सिलेबस पढ़ाएं। पालकों और बच्चों पर किसी प्रकार का बंधन नहीं होना चाहिए कि ड्रेस या पुस्तक किसी एक ही दुकान से खरीदें। फीस भी उतना ही लेंगे, जितने जरूरी हो। निजी स्कूलों के बस का फिटनेस सही होना चाहिए। ड्रायवर शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

कलेक्टर ने सभी शासकीय और निजी स्कूल प्रभारियों को कहा कि आरटीई के तहत बच्चों का एन्ट्री और नियमानुसार बच्चों का दाखिला लिया जाए। स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र भी समय पर बनाएं। युक्तियुक्तकरण के तहत जिन शिक्षकों ने अब तक पदस्थापना वाले स्कूलों में पदभार ग्रहण नहीं किया है तो वे शीघ्र पदभार ग्रहण करें। इसी प्रकार लम्बे समय तक नियम विरूद्ध अवकाश या अनुपस्थित रहता है तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर को कोसीर हाईस्कूल के शिक्षिका ने जानकारी दी कि उनके स्कूल में बच्चों का लगभग 85 प्रतिशत बच्चों का परिणाम रहा। कलेक्टर ने पूछा कि किस तरह से यह शिक्षा व्यवस्था दी। शिक्षिका ने कहा कि वह प्रोजेक्टर के माध्यम से और क्लास जाकर नियमित रूप से बच्चों की मॉनिटरिंग की। कलेक्टर ने अन्य शिक्षकों, प्राचार्यों और प्रधान पाठकों से प्रेरणा लेने कहा। इस अवसर पर सभी ने ताली बजाकर हौसला अफजाई की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending