Connect with us

खबर सक्ती ...

मानसून सत्र में NHM कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन संभव ..

Published

on

सरकार की चुप्पी से नाराज़ स्वास्थ्य कर्मियों ने दी चेतावनी ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी विधानसभा मानसून सत्र (14 से 18 जुलाई 2025) के दौरान प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

संघ ने बताया कि मई 2025 में स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया और मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला के साथ हुई बैठक में नियमितीकरण, ग्रेड पे, मेडिकल अवकाश और स्थानांतरण नीति जैसे मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों में भारी असंतोष व्याप्त है।

जिलों से आंदोलन की सिफारिश, कर्मचारियों में भारी आक्रोश –

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने बताया कि सभी जिलों से कर्मियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की अनुशंसा की है। वहीं प्रवक्ता पूरन दास ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “NHM संविदा कर्मियों का सब्र अब जवाब दे चुका है। शासन की निष्क्रियता सुशासन के दावों को खोखला साबित कर रही है।

संविदा कर्मी पिछले दो दशकों से बिना ग्रेड पे, बिना मेडिकल अवकाश और न्यूनतम वेतन में लगातार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं का दायित्व निभा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है।

मानसून में जनस्वास्थ्य संकट की चेतावनी –

मानसून के इस दौर में डायरिया, डेंगू, मलेरिया, सर्पदंश जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हजारों स्वास्थ्य कर्मियों के आंदोलन पर जाने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

NHM संघ ने सरकार से अपील की है कि वह संविदा कर्मियों की न्यायोचित मांगों पर जल्द निर्णय लेकर जनस्वास्थ्य और कर्मचारियों दोनों के हित में संवेदनशील रवैया अपनाए।

“अब भी सरकार के पास समय है, वरना जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी”

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending