Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

घूमंतु पशुओं की शिफ्टिंग को लेकर कलेक्टर ने ली अहम बैठक ..

Published

on

सड़क पर बैठे मवेशियों पर होगी सख्ती, पालकों को देना होगा पेनाल्टी ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले में घूमंतु पशुओं की समस्या को लेकर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में पशुधन विभाग, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका व गौसेवकों की उपस्थिति रही। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो पशुपालक अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं और वे सड़कों पर बैठे रहते हैं, उन्हें पहले सूचना दी जाएगी कि वे अपने पशुओं को घर ले जाकर बांधकर रखें। यदि पशुपालकों द्वारा इसका पालन नहीं किया गया, तो नगरपालिका और पशुधन विभाग की संयुक्त टीम मवेशियों को जब्त कर लेगी और पालकों को पेनाल्टी भरने के बाद ही पशु वापस मिलेंगे।

उन्होंने पशुधन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण करें और चारा, पानी, इलाज संबंधी जानकारी विभाग को प्रस्तुत करें। नगरपालिका क्षेत्र सारंगढ़ की सड़कों पर बैठे मवेशियों की शिफ्टिंग के लिए गोड़म, आमाकोनी व अन्य गौशालाओं में स्थानांतरित करने की योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।

अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे ने सुझाव दिया कि सभी सड़कों पर बैठने वाले मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाकर टैग किया जाए, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सके।

इस बैठक में उप संचालक पशुधन डॉ. महेन्द्र पांडेय, डॉ. सुनील जोल्हे, एसडीओपी स्नेहिल साहू, थाना प्रभारी कामिल हक, नगरपालिका इंजीनियर उत्तम कंवर, सहायक ग्रेड-2 रोशन यादव सहित बड़ी संख्या में गौसेवक मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending