Connect with us

Uncategorized

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निर्देश ..

Published

on

जर्जर भवनों में शाला संचालन पर रोक, पेंशन व छात्रवृत्ति मामलों की प्रगति पर चर्चा ..

सक्ती, आज कार्यालय कलेक्ट्रेेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ वासू जैन, जिला शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार एवं समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक व सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बैठक में शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से एजेण्डावार चर्चा की गई जिसमे युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों द्वारा अपने कार्यभार ग्रहण कर लिया गया एवं ऐसे शिक्षक जिन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उनके वेतन रोकने की कार्यवाही शासन के निर्देशानुसार की जा रही है। युक्तियुक्तकरण से जिले में कोई भी प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला एकल शिक्षकीय एवं शिक्षक विहीन नहीं है। सभी स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था कर दी गई है। जिले में लंबित पेंशन प्रकरण में कार्यवाही की गई व छात्रवृत्ति 2024-25 का जिले में पूर्ण रूप से भुगतान हो गया है। एवं सत्र 2025-26 की भुगतान की कार्यवाही पोर्टल खुलने पर तथा सी.जी. पोर्टल में अवकाश के आवेदनों पर कार्यवाही समय-सीमा में करने की चर्चा की गई। शालाओं में चल रहे मरम्मत कार्यों में प्रगति लाने पर चर्चा की गई। जिले में सत्र 2025-26 में जाति प्रमाण पत्र का लक्ष्य 4836 रखा गया है। इसके लिये संबंधित छात्र-छात्राओं को फार्म वितरीत करने चर्चा किया गया साथ ही जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामो पर चर्चा की गई जिसमे हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी के परीक्षा परिणामो में गतवर्ष की अपेक्षा 2.4 प्रतिशत वृध्दि हुई है। निः शुल्क पाठ्य पुस्तक स्कैनिंग कार्य, निः शुल्क गणवेश वितरण व सायकल वितरण की प्रगति पर एवं अपार आई.डी. में छात्रो के पंजीयन में आने वाले समस्याओं पर चर्चा की गई। आर.टी.ई के तहत प्रथम चरण में जिले में 70 प्रतिशत सीट में प्रवेश लिया गया व द्वितीय चरण के लिए आवेदन 01 जुलाई से 12 जुलाई 2025 आमंत्रित किये जा रहे है। कलेक्टर ने जर्जर भवनों में शाला संचालन ना किये जाने एवं शालाओं में चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति में वृध्दि लाने के निर्देश दिये गये।

पेंशन प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने व बोर्ड परीक्षाओं में जिले में परीक्षा परिणामो में वृध्दि हेतु सत्र के शुरूआत से ही योजना बना कर कार्य करने, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिये गये।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर4 मिनट ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...40 मिनट ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने रक्षित केंद्र सक्ती में की शस्त्र पूजा ..

विजयादशमी पर विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना .. सक्ती, विजयादशमी (दशहरा) के पावन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी ..

ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण, रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

खेतों में पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

खसरा और रकबे की प्रविष्टि में न हो कोई त्रुटि, निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें सर्वे कार्य , केरीबंधा और...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending