Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम पंचायत सोंठी के सचिव और पूर्व सरपंच पर गंभीर आरोप, जांच टीम अब तक नहीं गठित ..

Published

on

लाखों की राशि आहरण के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं, पंचों ने की कलेक्टर से शिकायत ,

राजनीतिक दबाव या लापरवाही? एक महीने बाद भी नहीं शुरू हुई जांच प्रक्रिया ..

सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत सोंठी में निर्माण कार्यों में अनियमितता और सचिव के स्थानांतरण की मांग को लेकर दर्जन भर से अधिक पंचों ने 2 जून को जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा था। इसमें आरोप लगाया गया था कि सचिव रामनारायण सिदार बीते 10 वर्षों से लगातार एक ही पंचायत में पदस्थ हैं और पूर्व सरपंच चंचला दीपक के साथ मिलकर छह निर्माण कार्यों के लिए राशि आहरित करने के बावजूद कोई कार्य प्रारंभ नहीं किया गया।

ज्ञापन दिए जाने के एक माह बाद भी न तो कोई जांच टीम गठित की गई और न ही ग्राम पंचायत सोंठी पहुंची। इस पर नाराज उपसरपंच मुकेश डेन्सिल ने जनपद सीईओ से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी। जनपद सीईओ ने स्पष्ट किया कि उन्हें जिला पंचायत से किसी प्रकार का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

उपसरपंच ने सवाल उठाया है कि आखिर पंचों का आवेदन जिला पंचायत में लापता क्यों हो गया? क्या इसे राजनीतिक दबाव के चलते दबाया जा रहा है? यह जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करता है।

इस मामले को लेकर 11 जुलाई को एक बार फिर सभी पंचों ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

छह निर्माण कार्यों में लाखों की राशि आहरण, फिर भी कार्य नहीं हुई शुरू –

पूर्व सरपंच चंचला दीपक व सचिव रामनारायण सिदार पर आरोप है कि उन्होंने निम्नलिखित निर्माण कार्यों के लिए कुल 10 लाख 73 हजार रुपये की राशि आहरित की, लेकिन कार्य आज तक शुरू नहीं किया गया:

(1) कैली तालाब से धूमा तालाब तक पाइपलाइन विस्तार – 1.60 लाख रुपये ,

(2) भगत राम घर से कांजी हाउस तक सीसी रोड – 1.04 लाख रुपये ,

(3) सेवा सहकारी समिति से नेतराम घर तक सीसी रोड – 2.80 लाख रुपये ,

(4) गनपत घर के पास छतदार चबूतरा निर्माण – 1 लाख रुपये ,

(5) राधा कृष्ण मंदिर एवं जैतखाम के पास वाटर कूलर स्थापना – 80 हजार रुपये ,

(6) स्वच्छ भारत मिशन के तहत सेग्रीगेशन शेड निर्माण – 2.49 लाख रुपये ,

इसके अतिरिक्त दो अन्य निर्माण कार्यों में भी अनियमितता का आरोप लगाया गया है:

कांजी हाउस के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 8.80 लाख रुपये की राशि आहरित हो चुकी है, जबकि कार्य अभी अधूरा है।

टिन शेड निर्माण के लिए 80 हजार रुपये की राशि निकाली जा चुकी है, जिसे 15 दिनों में पूर्ण कराने की मांग की गई है।

ग्रामवासियों को नहीं मिल पा रहा विकास कार्यों का लाभ –

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य न होने से विकास अवरुद्ध है। पंचों की मांग है कि दोषियों से राशि वसूली कर पंचायत के खाते में जमा कराई जाए एवं जांच में विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़48 मिनट ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending