Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक ..

Published

on

पीएम आवास योजना की प्रगति पर कलेक्टर सख्त, किश्त मिलते ही निर्माण कार्य जारी रखने के निर्देश ,

स्वास्थ्य, शिक्षा, ई-ऑफिस सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सारंगढ़ में संभावित आगमन की तैयारी के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। कलेक्टर ने अतिथि और जिले के नागरिकों के आगमन, वाहन पार्किंग, रूट चार्ट, जिले के कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण, शिलान्यास, स्टॉल की डिजाइन, हितग्राही, वितरण सामग्री, बैठक व्यवस्था, टेंट, कार्यक्रम स्थल में एंबुलेंस, चलित शौचालय, पेयजल, वाटर प्रूफ स्टेज, छाता, अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।

इसके बाद कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में पीएम आवास ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी हितग्राहियों को आवास की किश्त जैसे जैसे मिल रही है वैसे वैसे अपने घर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाए। कलेक्टर ने कहा कि, कोई हितग्राही आवास निर्माण के लिए प्राप्त राशि का उपयोग किसी अन्य कार्य में करता है और पीएम आवास का कार्य नहीं होता। ऐसे प्रकरण में संबंधित हितग्राही के विरुद्ध राशि वापसी की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना और आधार अपडेट शिविर को निरंतर आयोजित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल के निर्माण कार्य, किसानों के ईकेवाईसी, आधार सीडिंग, एग्रिष्टेक किसान पंजीयन, राशनकार्ड ईकेवाईसी, सरकारी कामकाजों के ईऑफिस में करने, भूअर्जन, अनुकंपा नियुक्ति, पत्नी के चुनाव हारने पर स्कूल के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र में दुर्भावना से कार्य करने वाले प्रधानपाठक पर कार्यवाही करने, दिव्यांगों को कौशल विकास से जोड़ने, सरकारी संस्थाओं में स्मार्ट मीटर लगाने आदि विषयों पर अधिकारियों से अब तक के प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा किया।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों का उचित निराकरण करें और आवेदक को उसकी सूचना दें। इसी प्रकार स्कूल, कॉलेज, आश्रम, छात्रावास में बालिकाओं का एनीमिया जांच हो। स्वास्थ्य विभाग बालिकाओं का बेहतर देखभाल करे। आंगनबाड़ी केंद्र, ऐसे किशोरी बालिकाओं को पोषक सामग्री उपलब्ध कराएं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending