Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित ..

Published

on

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में आज जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना तथा उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना है।

इस पहल के अंतर्गत विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न अभिनव कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति उत्सुकता और जिज्ञासा को नए आयाम मिलेंगे तथा शिक्षा का स्वरूप अधिक व्यावहारिक और प्रयोगशील बनेगा।

उल्लेखनीय है कि विज्ञान भारती पूर्व से ही जिले में कई गतिविधियों में सहयोग कर रही है। इनमें “स्पेस ऑन व्हील” कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान का अनुभव कराना, विज्ञान क्लबों की स्थापना द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थी विज्ञान मंथन जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी की ओर प्रेरित करना शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह समझौता जिले के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खोलेगा। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लैस नई पीढ़ी ही आत्मनिर्भर भारत और विज्ञाननिष्ठ समाज की नींव रखेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और विज्ञान को समाज में परिवर्तन का सबसे बड़ा साधन मानती है और इस दिशा में सभी प्रयासों को प्रोत्साहन देती रहेगी। जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती का यह संयुक्त प्रयास न केवल विद्यालयीन शिक्षा को सुदृढ़ करेगा, बल्कि विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार की दुनिया में नई उड़ान भी देगा। इस साझेदारी से जशपुर जिले में शिक्षा का स्तर और ऊँचा होगा तथा आने वाली पीढ़ी विज्ञान और प्रौद्योगिकी की रोशनी से अपने भविष्य को और अधिक सशक्त बना सकेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 मिनट ago

वीर हेमू कालाणी की पुण्यतिथि पर सक्ती में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित ..

भारतीय सिंधु सभा व सिंधी पंचायत ने गुरुद्वारा भवन में अर्पित किए श्रद्धा सुमन .. सक्ती, नगर के गुरुद्वारा भवन...

खबर सक्ती ...46 मिनट ago

बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार ..

अवैध शराब पर पुलिस ने कशा शिकंजा: डुमरपारा में दबिश, संतोष सतनामी को भेजा जेल .. सक्ती, थाना बाराद्वार, जिला...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर हरुमांझी जी राइस मिल सील, धान खरीदी में अनियमितता उजागर ..

जीरो टॉलरेंस की बड़ी कार्रवाई: राइस मिल में 321 क्विंटल अतिरिक्त धान-चावल जब्त .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्र आमापाली, झालरौदा और भोथिया का हुआ औचक निरीक्षण ..

धान खरीदी नोडल अधिकारी वाशु जैन ने टोकन सत्यापन, वजन, स्टेकिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा. . सक्ती, कलेक्टर...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

धान खरीदी पर प्रशासन सख्त: नोडल अधिकारी अपनी उपस्थिति में धान खरीदी कार्यों का प्रतिदिन कराए ओपनिंग और क्लोजिंग – कलेक्टर ..

सभी नोडल अधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार दस प्रतिशत टोकन का रैंडमली करे सत्यापन – कलेक्टर , पात्र किसानों से एक-एक...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

“कलेक्टर के सख्त तेवर: पोता की हनुमान जी राइस मिल पर छापा, 321 क्विंटल अतिरिक्त धान मिलने पर मिल सील” ..

“धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी उजागर: कलेक्टर के निर्देश पर हनुमान जी राइस मिल सील, प्रशासन का जीरो टॉलरेंस संदेश”...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डोंड़की में तीन दिवसीय सतनाम महामहोत्सव का भव्य शुभारंभ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया जैतखाम पूजन ..

संतों व महापुरुषों की विचारधारा को सहेजना समाज के लिए आवश्यक : डॉ. चरणदास महंत , 33 वर्षों से सतनाम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी में अनियमितता पर सख्ती: कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम का नाइट पेट्रोलिंग, 24 घंटे प्रशासन अलर्ट ..

दिन के साथ रात में भी औचक निरीक्षण: धान खरीदी केंद्रों पर हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर व धान खरीदी नोडल अधिकारी ने ली जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ..

अवैध धान की खरीद पर सख्ती, पारदर्शिता के साथ अंतिम चरण की खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश .. सक्ती, खरीफ...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मालखरौदा में एक दिवसीय टीबी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ..

टीबी मुक्त जिला सक्ती के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित .. सक्ती, जिला सक्ती के विकासखंड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending