Connect with us

खबर सक्ती ...

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

Published

on

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं ..

सक्ती, चंद्रपुर पदयात्रा समिति सक्ती के अस्थाई कार्यालय का भव्य उद्घाटन सोमवार को महाराजा अग्रसेन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर पालिका के समीप विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथियों में चंद्रपुर पदयात्रा के प्रथम पदयात्री मांगेराम अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, प्रेम पटेल, कन्हैया गोयल एवं चंद्रकुमार सोनी शामिल रहे।

कार्यालय उद्घाटन से पूर्व विद्वान पंडित भोला शंकर तिवारी एवं आचार्य राजेंद्र शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके पश्चात अतिथियों ने श्रीफल फोड़कर एवं फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों ने जयकारों के साथ कार्यक्रम का स्वागत किया।

27 वर्षों से आस्था की पदयात्रा –

इस अवसर पर अतिथियों ने सक्ती से चंद्रपुर तक लगातार 27 वर्षों से आयोजित हो रही पदयात्रा के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रपुर पदयात्रा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन चुकी है। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पदयात्रा में शामिल होकर माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं।

कार्यक्रम में नगर एवं जिले के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में माता रानी के भक्तगण उपस्थित रहे। समिति की ओर से अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के लिए समिति द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर चंद्रपुर पदयात्रा समिति के संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल (चूड़ी वाले) सहित संतोष साव, राकेश टंडन, रघु मीरी, अमित देवांगन, शुभम अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, कालू, सोनू, लाला सोनी, राजू जायसवाल, कान्हा गोयल, कालू रघुनाथ, मनीष (श्री जी), विजय मित्तल, राजू कुकरेजा, बंटी शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Latest

खबर सक्ती ...35 सेकंड ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending