Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती किरण कौशल ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्याे का किया समीक्षा ..

Published

on

सक्ती, सक्ती जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती किरण कौशल नें वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के कार्याे की विस्तारपूर्वक गहन समीक्षा की। बैठक में प्रभारी सचिव श्रीमती किरण कौशल द्वारा खाद्य विभाग अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान व मक्का खरीदी की तैयारी, कृषक पंजीयन की अद्यतन स्थिति, गिरदावरी का सत्यापन, खरीदी केन्द्रों की तैयारी, बारदानों की व्यवस्था, वर्ष 2024-25 के धान का उठाव आदि कार्याे के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधित कार्यो की अद्यतन स्थिति, आरोग्य मंदिर के संचालन की स्थिति एनसीडी स्क्रीनिंग व उपचार, आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन की स्थिति, सम्पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति, मितानिन दवा पेटी हेतु औषधियों की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधित कार्याे की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत कुपोषण में कमी लाने हेतु किए जा रहे कार्य अंतर्गत सक्षम आंगनबाड़ी, सुपोषण चौपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती की अद्यतन स्थिति, पोषण एप का उपयोग, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना सहित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इसके साथ ही बैठक में शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन शहरी और ग्रामीण, मिशन अमृत 2.0 के क्रियांवयन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, ई सेवायें, लोक सेवा गारंटी, हितग्राही मूलक योजनाओं में ई-केवायसी एवं डीबीटी द्वारा भुगतान सहित अन्य विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत सीईओं वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंन्द्र लकड़ा सहित खाद्य विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा ..

होली के दिन हुई हिंसक घटना पर भाजपा की प्रतिक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कोटेतरा की सरपंच सुनीता रमेश साहू के प्रयास से छापर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर, 50–60 परिवारों को राहत ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से छापर मोहल्ले के लोगों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी ..

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा, हम आपके होटल जरूर आएंगे, हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा , महतारी वंदन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पेंशनर संघ व देवांगन समाज के साथ नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मनाया होली मिलन, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती में होली मिलन समारोह में रंगा भाईचारे का रंग, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी सभी को शुभकामनाएं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की स्वीकृति से सक्ती में शुरू हुआ बोर खनन, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद ..

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल रंग लाई, सभी वार्डों में बोर खनन से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष बने योगेश साहू, नितिन सोनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी — जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबद्ध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, जिला सक्ती इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया नारी शक्ति का सम्मान ..

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नारी सम्मान से ही समाज का विकास — महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्ती में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित ..

नारी ही नारायणी : हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं – सांसद कमलेश जांगड़े , मुख्यमंत्री विष्णु देव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending